'बिग बॉस 13' में रश्मि देसाई के ब्वॉयफ्रेंड अरहान खान की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई है। शो में अरहान ने रश्मि को प्रपोज भी किया हालांकि अपनी कई गलतियों की वजह से वो सलमान खान के निशाने पर रहे। अरहान एक बच्चे के पिता हैं ये बात उन्होंने रश्मि से छुपाए रखी जिसे जानकर रश्मि हैरान रह जाती हैं। अब अरहान की एक्स गर्लफ्रेंड सामने आईं। उन्होंने अरहान के साथ ही रश्मि देसाई पर भी निशाना साधा है।
2 of 5
Amrita Dhanoa, Arhaan Khan
- फोटो : amar ujala
अरहान की गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ ने एक वेब पोर्टल से बात करते हुए रश्मि की लव स्टोरी को झूठा बताया है। अमृता ने कहा कि 'मुझे लगता है कि वह उसके साथ एक झूठे रिश्ते में है। क्या उसे यह बात पता नहीं है कि शो से बाहर आने के बाद उसे कई सवालों के जवाब देने होंगे?'
3 of 5
Rashami Desai
- फोटो : voot
अमृता कहती हैं कि 'मैं रश्मि का समर्थन नहीं करती हूं क्योंकि वो सबकुछ जानती हैं और फिर भी वो घर के अंदर झूठा रिश्ता दिखा रही हैं। मुझे लगता है कि वो 'बंटी और बटली' की तरह हैं। ऐसा हो सकता है कि दोनों ने सोच समझकर इस प्लान को बनाया। नंदीश संधू (रश्मि के पूर्व पति) की एक्स गर्लफ्रेंड वर्षा भगवानी ने भी मुझसे कहा कि शो में रश्मि जितनी प्यारी बनने की कोशिश कर रही हैं वो उतनी नहीं है। यह केवल शो के लिए है। एक बार शो से बाहर आने के बाद वो उससे शादी नहीं करेंगी। वैसे भी यह लीगल नहीं है क्योंकि अरहान ने अभी तक तलाक नहीं लिया है।'
4 of 5
Rashami Desai and Arhaan Khan
- फोटो : twitter
अमृता आगे कहती हैं कि 'मैं चाहती हूं कि मुझे केवल एक दिन के लिए बिग बॉस के घर में भेजा जाए। मैं सबके बारे में खुलासे कर दूंगी। मैं नहीं चाहती उसके (अरहान) प्यार में कोई दूसरी लड़की पड़े।' इससे पहले अरहान के बारे में अमृता ने कहा था कि 'अरहान की शादी साल 2011 में हो गई थी। वह इस तरह का इंसान है जो लड़कियों का इस्तेमाल अपने करियर और रुपयों के लिए करता है। बिग बॉस में आने से पहले पांच महीने तक वह मेरे संपर्क में था। उसने मुझसे पांच लाख रुपये लिए हैं।'
5 of 5
Rashami, Vikas and Arhaan
- फोटो : voot
इतना ही नहीं अमृता ने कहा कि 'मैंने अरहान के खिलाफ एफआईआर तक दर्ज करवाई थी और उससे कहा था कि रुपये वापस कर दे या फिर कोर्ट के बाहर फैसला कर ले। अगर वह मेरे पैसे वापस नहीं करता है तो मैं उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगी। मेरे घर पर अरहान के आने के सीसीटीवी फुटेज भी हैं।'
Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने की घर में वापसी, देखते ही गले लगीं शहनाज और फिर...