फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला ने की घर में वापसी, देखते ही गले लगीं शहनाज और फिर...

Tue, 17 Dec 2019 08:35 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 17 Dec 2019 08:35 AM IST
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla entry in house after hospitalized
bigg boss 13 - फोटो : social media

'बिग बॉस 13' में सोमवार प्रसारित एपिसोड में सिद्धार्थ शुक्ला के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी आई। सिद्धार्थ ने घर में एंट्री ले ली है। टाइफाइड होने की वजह से सिद्धार्थ को पहले सीक्रेट रूम में भेजा गया था। जहां उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

bigg boss 13 sidharth shukla entry in house after hospitalized
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ के लौटने पर बिग बॉस ने भी शो में एक ट्विस्ट किया। शहनाज गिल को कन्फेशन रूम में बुलाया जाता है जहां वो सिद्धार्थ को देखकर हैरान रह जाती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। बिग बॉस शहनाज से पूछते हैं कि 'आप सिद्धार्थ को बहुत मिस कर रही थीं?' शहनाज के हां में जवाब देने पर बिग बॉस कहते हैं कि 'फिर आप सिद्धार्थ को मुख्य घर में ले जाइए।' शो में अभी तक सिद्धार्थ और शहनाज के बीच अच्छी दोस्ती देखी गई है। दोनों को सोशल मीडिया पर यूजर्स सिडनाज (SidNaaz) के नाम से बुलाते हैं।

bigg boss 13 sidharth shukla entry in house after hospitalized
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ को देखकर सभी घरवाले एक-एक कर उनसे गले मिलते हैं। इस दौरान रश्मि भी उनका हाल-चाल पूछती हैं और उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देती हैं। बीते 12 दिसंबर को सिद्धार्थ का जन्मदिन था। उस दिन घर के सदस्यों ने केक भी काटा था। शहनाज सिद्धार्थ से कहती हैं कि 'तुम्हारे जाने के बाद आसिम ने तुम्हें काफी मिस किया। उसने तो तुम्हारे लिए गाना भी गाया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla entry in house after hospitalized
bigg boss 13 - फोटो : social media

सिद्धार्थ और आसिम पहले दोस्त हुआ करते थे लेकिन बाद में दोनों के बीच झगड़ा हो गया। वहीं आसिम कहते हैं कि 'तुम गए तो लगा कि कोई गया है जबकि पारस तो कब गया और कब आया पता ही नहीं चला।' दोनों काफी देर तक घर के सदस्यों और खेल के बारे में बातें करते रहें।

विज्ञापन
bigg boss 13 sidharth shukla entry in house after hospitalized
bigg boss 13 - फोटो : social media

दूसरी ओर रश्मि और अरहान, सिद्धार्थ को देखकर खुश नजर नहीं आते। रश्मि, आसिम से सिद्धार्थ के लौटने का जिक्र करती देखी जाती हैं और पूछती हैं कि 'कैसा लगा दोस्त को देखकर?' इस पर आसिम कहते हैं कि 'यह केवल 10 मिनट की खुशी थी।' बता दें कि सिद्धार्थ घर के मजबूत कंटेस्टेंट माने जाते हैं। एक बार फिर उनके आने से बिग बॉस के खेल में कई बदलाव देखने को मिलेंगे।

Bigg Boss 13: सिद्धार्थ शुक्ला की वापसी से फिर से बदलेगा खेल, मेकर्स को भी होंगे ये पांच फायदे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed