फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बिग बॉस के घर में चोरी करता है ये टीवी एक्टर, सलमान की डांट का भी कोई असर नहीं

Mon, 03 Dec 2018 05:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Dec 2018 05:14 PM IST
विज्ञापन
bigg boss 12 this tv actor steals the rice and suger in house
bigg boss - फोटो : bigg boss

बिग बॉस 12 में एक बार फिर नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट्स के लिए वीकेंड का वार बहुत लकी साबित हुआ। क्योंकि इस हफ्ते एविक्शन के कटघरे में खड़े कंटेस्टेंट्स में से कोई भी बेघर नहीं हुआ। घर में हर हफ्ते की तरह इस बार भी मेहमान आए। इस बार फिल्म केदारनाथ की स्टारकास्ट सारा अली खान और सुशांत सिंह राजपूत ने शो की रौनक बढ़ाई। लेकिन इस बीच घर में इस कंटेस्टेंट पर एक बार फिर चोरी करने का आरोप लगा है...

bigg boss 12 this tv actor steals the rice and suger in house
bigg boss - फोटो : voot app

बता दें कि बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड से एंट्री करने वाला यह एक्टर पहले भी चोरी कर चुका है। दरअसल, बात कर रहे हैं रोहित सुचांती की। रोहित पर पहले से ही घर में एपी फिज चुराने का बड़ा आरोप है जो खेल के नियमों के खिलाफ है। इस चोरी के लिए सलमान खान ने भी वीकेंड का वार में उन्हें बहुत लताड़ भी लगाई थी। लेकिन अब... 

bigg boss 12 this tv actor steals the rice and suger in house
bigg boss - फोटो : bigg boss

अब बात है उनकी इस नई चोरी की जिसमें उन्होंने चीनी और चावल जैसी खाने की चीजों को एक बार फिर चुराया है। लेकिन इस बार इसमें उनका साथ दीपक ठाकुर भी देते दिखे। इस बात का पता तब चला जब मेघा किचन में चीनी लेने गईं लेकिन उन्हें चीनी और चावल का डिब्बा बिल्कुल खाली मिला। दरअसल, रोहित और दीपक ने चीनी-चावल को घर में कहीं छिपाकर रखा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss 12 this tv actor steals the rice and suger in house
bigg boss - फोटो : bigg boss

दरअसल, शो की एक वीडियो में यह सब देखने को मिला है जिसमें ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस ने एक बार फिर घरवालों को टास्क दिया है जिसमें रोहित और दीपक चोरी-छिपे चीनी-चावल पर हाथ साफ कर रहे हैं। लेकिन इस बात से घर में बड़ा हंगामा भी खड़ा हुआ है ये तो अब शो देखने के बाद ही पता चलेगा कि ये चोरी असली है या नकली। 


विज्ञापन
bigg boss 12 this tv actor steals the rice and suger in house
bigg boss - फोटो : bigg boss

वैसे आपको बता दें कि शो सोमवार का दिन है और घर में नॉमिनेशन टास्क भी होगा। इससे पहले पिछले हफ्ते घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए सदस्य भी इस हफ्ते नॉमिनेशन के कंटघरे में ही रहेंगे। इसमें रोमिल, दीपक, दीपिका, जसलीन और मेघा का नाम शामिल है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed