फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 12: न 'नागिन' चली न टीवी स्टार, करणवीर फिनाले से बाहर, वजह भी जान लें

Sun, 30 Dec 2018 02:21 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Sun, 30 Dec 2018 02:21 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 12 finale Karanvir Bohra evicted from the show
karanvir bohra - फोटो : twitter

टीवी के चर्चित स्टार करणवीर वोहरा 'बिग बॉस 12' के फिनाले की दहलीज पर आकर बाहर हो गए, जबकि उनके फैंस और सहयोगी टीवी स्टार्स ने उन्हें जिताने के लिए दिन-रात एक कर रखा था। जब-जब वोटिंग चालू हो रही थी उनके फैंस उन्हें धड़ल्ले से वोट कर रहे थे। टीवी के सितारे भी अपने फैंस से उन्हें जिताने की अपील कर रहे थे। आगे की स्लाइड में देखिए, किसने क्या कहा?

Bigg Boss 12 finale Karanvir Bohra evicted from the show
mouni roy - फोटो : File Photo

टीवी और फिल्म एक्ट्रेस मौनी रॉय ने केवी को सपोर्ट करते हुए एक अवॉर्ड फंक्शन में कहा था - 'हालांकि मैं इस बार बिग बॉस सीजन नहीं देख पा रही हूं लेकिन करणवीर बोहरा मेरे को-स्टार रह चुके हैं तो मैं चाहूंगी कि इस सीजन के विजेता वही बनें।' टीवी की हिट एक्ट्रेस और 'बिग बॉस' की विनर रहीं श्वेता तिवारी ने भी करणवीर बोहरा को सपोर्ट किया था। उनका मानना था कि करणवीर ही इस जीत के हकदार हैं। बता दें कि करणवीर बोहरा और श्वेता तिवारी को एकता कपूर के मशहूर टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' पहले पार्ट में एक साथ देखा गया था। 

Bigg Boss 12 finale Karanvir Bohra evicted from the show
karan patel - फोटो : File Photo

वहीं, टीवी एक्टर और शो होस्ट करने वाले रवि दुबे ने ट्विटर पर वीडियो शेयर कर करणवीर को सपोर्ट करने की बात कही थी। रवि और करणवीर की अच्छी दोस्ती है तो ऐसे में रवि ने करणवीर को 'बिग बॉस 12' की ट्रॉफी के काबिल माना था। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले मशहूर टीवी सीरियल 'ये हैं मोहब्ब्तें' में लीड एक्टर करण पटेल ने भी करणवीर को जिताने की अपील की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 12 finale Karanvir Bohra evicted from the show
deepak thakur - फोटो : File Photo

चौंकाने वाली बात यह रही कि 'बिग बॉस 12' में दीपक ठाकुर की जोड़ीदार बनकर एंट्री लेने वाली उर्वशी वाणी ने भी पलटी मार ली थी और वह अपने फेवरेट सिंगर दीपक ठाकुर को सपोर्ट करने के बजाय दर्शकों से केवी भैया (करणवीर) को वोट करने की अपील की थी। बता दें कि दीपक ठाकुर भी टॉप 5 की रेस में हैं और उर्वशी उनकी बहुत बड़ी फैन थीं। 

विज्ञापन
Bigg Boss 12 finale Karanvir Bohra evicted from the show
karanvir bohra - फोटो : twitter

दरअसल, करणवीर ने जब शो में बतौर सेलिब्रेटी एंट्री ली थी तो सभी ने माना था कि वे बाकी कंटेस्टेंट को कड़ी टक्कर देंगे, लेकिन करणवीर इस गेम को समझ न पाए और अकेले पड़ गए। इधर की बात उधर करने की आदत के चलते साथियों के दिल में वो अपनी जगह खो बैठे। यही कारण है कि सभी ने अपने फायदे के लिए उनका यूज किया। शुरू में श्रीसंथ से भिड़े, सलमान ने आलोचना की तो उनकी पत्नी ने ओपन लैटर भेज दिया। हैप्पी क्लब से जुड़े तो वहां भी उन्हें धोखा ही मिला। जब तक करणवीर को गेम समझ आई, बहुत देर हो चुकी थी। हालांकि 15 सप्ताह का सफर बेहतरीन रहा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed