बिग बॉस 12 का फिनाले आज रात प्रसारित होगा। इसी के साथ तीन महीने तक चलने वाले इस शो की ट्रॉफी किसी एक कंटेस्टेंट के नाम हो जाएगी। टॉप 5 की रेस में करणवीर, दीपक, रोमिल, दीपिका और श्रीसंथ पहुंचे। अब खबर आ रही है कि करणवीर और रोमिल शो से बाहर हो गए हैं। जिसके बाद दीपक, दीपिका और श्रीसंथ में से कोई एक विनर बनेगा। बिग बॉस के घर से निकलने के बाद कंटेस्टेंट की किस्मत बदल जाती है हालांकि कई ऐसे विनर भी रहे हैं जो शो के बाद गायब हो गए हैं। अब जब बिग बॉस के फिनाले में कुछ ही घंटे बचे हैं तो चलिए हम आपको बताते हैं कि अभी तक कौन-कौन कंटेस्टेंट रहे जो खिताब जीतने में कामयाब रहे और फिलहाल वो क्या कर रहे हैं।
'बिग बॉस' के 11 विनर, किसी को मिली सलमान की फिल्म तो कोई चला रहा ज्वैलरी की दुकान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिग बॉस 11
एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे बिग बॉस 11 की विनर रहीं। शिल्पा ने फाइनल में हिना खान को हराया था। शो जीतने के बाद शिल्पा शिंदे सुनील ग्रोवर के साथ 'जियो धन धना धन' शो से कॉमेडी में खूब धमाल मचाया था। इसके अलावा शिल्पा इन दिनों कई एंडोर्समेंट में भी बिजी हैं। सलमान खान के प्रोडक्शन की एक फिल्म मेंं भी शिल्पा नजर आएंगी। फिल्म का नाम है राधा क्यों गोरी मैं क्यों काला, जिसमें यूलिया वंतूर की भी मुख्य भूमिका है।
बिग बॉस 10
नोएडा के रहने वाले मनवीर गुर्जर शो जीतने के बाद एक आम चेहरे से रातों रात स्टार बन गए। मनवीर ने इसके बाद रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी हिस्सा लिया था। फिलहाल वो फिल्म आज की अयोध्या की शूटिंग कर रहे हैं।
बिग बॉस 9
बिग बॉस 9 का खिताब प्रिंस नरूला के नाम रहा। उन्होंने रोडीज, स्प्लिट्सविला शो भी जीता। सीजन 9 में अमन वर्मा, युविका चौधरी, किश्वर मर्चेंट और सुयश राय भी थे। प्रिंस फिलहाल सीरियल नागिन 3 कर रहे हैं।
बिग बॉस 8
गौतम गुलाटी बिग बॉस 8 के विनर बने। इस सीजन में करिश्मा तन्ना और उपेन पटेल की डेटिंग ने भी खूब सुर्खियां बटोरीं। ये शो हल्ला बोल कॉन्सेप्ट पर रहा। हल्ला बोल को फराह खान ने होस्ट किया था। शो जीतने के बाद उन्हें कई ऑफर मिले थे। उन्होंने फिल्म अजहर में काम किया था। वो आखिरी बार फिल्म बहन होगी तेरी में नजर आए थे।