{"_id":"5c28720bbdec2256aa76ec9e","slug":"bigg-boss-12-karan-johar-asked-winner-of-bigg-boss-season-12-to-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बिग बॉस 12: फिनाले से पहले करण जौहर ने पूछा विनर का नाम, सलमान खान ने ऐसा दिया जवाब","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
बिग बॉस 12: फिनाले से पहले करण जौहर ने पूछा विनर का नाम, सलमान खान ने ऐसा दिया जवाब
Sun, 30 Dec 2018 01:13 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Sun, 30 Dec 2018 01:13 PM IST
विज्ञापन
Karan Johar and salman khan
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साल 2018 के साथ टीवी का सबसे चर्चित रियलिटी शो बिग बॉस 12 भी खत्म होने वाला है। आज रात शो का फिनाले एपिसोड है, इसके साथ ही सीजन 12 के विजेता ही घोषणा हो जाएगी। इस बीच सलमान खान ने फिल्ममेकर करण जौहर से शो में विजेता को लेकर बड़ी बात बोल दी है। दर्शक शो के विजेता को लेकर काफी एक्साइटेड हैं।
Karan Johar
- फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो लाखों दर्शकों की तरह करण जौहर भी बिग बॉस 12 के विजेता को जानना चाहते हैं। पता हो कि शनिवार को शो शुरू होने से पहले दिखाए गए एक वीडियो में करण जौहर फोन पर सलमान खान से बिग बॉस 12 के विनर के बारे पूछते हैं। वह कहते हैं कि आखिर बिग बॉस का विनर कौन बनेगा..?? उन्होंने कहा कि उनकी मां भी यह जानना चाहती हैं।
bigg boss 12
- फोटो : voot
करण जौहर के इस सवाल का सलमान खान ने बेहद मजेदार जवाब भी दिया। सलमान ने कहा- "मैं करण जौहर के बच्चों के सिर की कसम खाता हूं, मुझे नहीं पता कि विनर कौन बनने वाला है।" सलमान ने कहा- यह फैंस और वोटर तय करेंगे कि विनर कौन है। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी बिग बॉस के विनर की रेस से बाहर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : bigg boss
बिग बॉस के घर की एक्सक्लूसिव खबर देने वाले ट्विटर हैंडल 'द खबरी' के अनुसार, टॉप 5 कंटेस्टेंट में से करणवीर बोहरा और रोमिल चौधरी को बिग बॉस के विनर की रेस से बाहर हो गए हैं। 'द खबरी' के मुताबिक बिग बॉस सीजन 12 के टॉप 3 कंटेस्टेंट्स में दीपिका कक्कड़, दीपक ठाकुर और श्रीसंथ पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
bigg boss
- फोटो : bigg boss
आपको बता दें कि शो के आखिरी पड़ाव पर मिडवीक एविक्शन के जरिए सुरभि राणा को बाहर कर दर्शकों को चौंका दिया। सुरभि के बाहर जाने से शो में उल्टफेर देखने को मिला। शो में रहते हुए सुरभि ने कई टास्क भी किए और अपने झगड़ालू अंदाज की वजह से काफी सुर्खियां बटोरीं थीं।