'बिग बॉस सीजन 12' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकीं नेहा पेंडसे (Neha Pendse) पांच जनवरी को शादी के बंधन में बंध गई हैं। नेहा लंबे वक्त से शार्दुल सिंह को डेट कर रही थीं। नेहा की शादी की रस्में कई दिन पहले शुरू हो गई थीं। यह शादी पूरी तरह से मराठी रीति रिवाज से महाराष्ट्र के पुणे में होगी। शादी से ठीक एक दिन पहले संगीत सेरेमनी हुई जिसकी तस्वीरें चर्चा में बनी हुई हैं।
संगीत सेरेमनी में जमकर नाचीं 'बिग बॉस' की एक्स कंटेस्टेंट नेहा पेंडसे, देखिए वीडियो
संगीत सेरेमनी की तस्वीरों को नेहा ने खुद इंस्टाग्राम पर साझा किया है। तस्वीरों में नेहा होने वाले पति शार्दुल के साथ बेहद खुश नजर आईं। इस मौके पर नेहा ने मल्टीकलर की स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप पहना था। नेहा ने लाइट मेकअप किया था जिसमें वह खूबसूरत लग रही थीं। नेहा की मल्टी कलर ड्रेस से मैच करते हुए शार्दुल ने भी कुर्ता पहना था।
A post shared by NEHHA PENDSE (@nehhapendse) on
A little US before the big WE ❤️ 📸 @thecelebstories
A post shared by NEHHA PENDSE (@nehhapendse) on
संगीत सेरेेमनी का एक वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में नेहा पेंडसे पंजाबी गाने पर शार्दुल के साथ जमकर नाचीं। गाने के बोल- 'न न गोरिए' है। इस गाने के अलावा शार्दुल 'इश्क तेरा तड़पावे' गाने पर भी थिरके। इस वीडियो को पीपिंगमून मराठी वेबसाइट ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया। संगीत सेरेेमनी से पहले नेहा ने गृहमुख पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की थीं। इन तस्वीरों में नेहा मराठी लुक में दिखी थीं। तस्वीरों में नेहा ने माता-पिता पूजा की विधि करते दिखे थे।
A post shared by PeepingMoon Marathi (@peepingmoonmarathi) on
अपनी शादी के बारे में बात करते हुए नेहा ने कहा था, 'मैं खुश हूं कि मेरी जिंदगी में ये पड़ाव भी आया। मैं अपने सपनों के राजकुमार के साथ शादी करने जा रही हूं और एक नए परिवार से जुडूंगी। वो लोग बहुत अच्छे हैं और मैं अपनी नई जिंदगी शुरू करने के लिए बहुत उत्सुक हूं। ये मेरी जिंदगी की सबसे अच्छी फीलिंग है। मैं उन सभी का शुक्रिया अदा करती हूं जो मेरे साथ मेरी खुशियों में शामिल हैं।'
नेहा पेंडसे ने अपने करियर की शुरुआत टीवी इंडस्ट्री में 'कैप्टेन हाउस' सीरियल से की थी। इसके बाद कई सारे सीरियल्स में उन्होंने काम किया। इन सीरियल्स में 'पड़ोसन', 'हसरतें', 'मीठी मीठी बातें', 'भाग्यलक्ष्मी', 'फैमिली टाइल विद कपिल शर्मा' में भी दिखीं। टीवी के अलावा नेहा ने सिनेमाजगत में भी हाथ आजमाया। नेहा ने पहली फिल्म 1999 में की थी। इस फिल्म का नाम 'प्यार कोई खेल नहीं' है। इसके अलावा 'दाग: द फायर', 'दीवाने', 'तुमसे अच्छा कौन है?' और 'देवदास' के अलावा कई फिल्में की। नेहा ने हिंदी सिनेमा के अलावा मराठी, मलयालम, कन्नड़ और तमिल फिल्मों में भी काम किया है।
Bigg Boss खत्म होते ही इन सात जोड़ियों का हो गया था ब्रेकअप, दो सितारे झूठ बोलकर गए थे शो में