बिग बॉस 11 से अर्शी खान बाहर हो चुकी हैं, लेकिन विवादों से उनका नाता काफी लंबे समय से रहा है। कुछ समय पहले अर्शी का एक वीडियो सामने आया जिसमें वह जिस्मफरोशी के धंधे से जुड़ा बड़ा खुलासा करती नजर आ रही हैं। आज हम हम एक और वीडियो आपको दिखाते हैं जिसमें आरोप लगाया जा रहा है कि महाराष्ट्र पुलिस के कुछ अफसर भी राधे मां के कहने पर तथाकथित तौर पर एक लड़की के कमरे में देर रात घुस गए थे। उस वक्त उस लड़की की पहचान भले ही सीमित हो, लेकिन आज 'बिग बॉस 11' की कंटेस्टेंट बन कर नाम कमा रही है...
बिग बॉस 11 की कंटेस्टेंट अर्शी ने किया था देह व्यापार से जुड़ा बड़ा खुलासा, देखें VIDEO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'बिग बॉस-11' की कंटेस्टेंट अर्शी खान खुद मानती हैं कि वह कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन हैं। कभी क्रिकेटर शाहिद अफ्रीदी के साथ अपने जिस्मानी रिश्ते का ऐलान सरेआम ट्विटर पर किया, कभी न्यूड फोटोशूट से चर्चा बटोरी। अब अर्शी खान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वह दावा कर रही हैं कि उनसे बदला लेने के लिए राधे मां ने पुलिसवालों को उनके पीछे लगवा दिया था।
अर्शी खान ने साल 2015 में खुलासा किया था कि राधे मां जिस्मफरोशी का धंधा चलाती हैं। खान ने आरोप लगाया कि राधे मां ने उसे भी अपने धंधे में शामिल होने का ऑफर दिया था जिसे उसने ठुकरा दिया। अर्शी खान वीडियो में इसके आगे की घटनाओं का जिक्र करती नजर आ रही हैँ। अर्शी खान ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया है कि जब से उसने राधे मां का पर्दाफाश किया तब से उन्हें सेक्स स्कैंडल में फंसाने की प्लानिंग चल रही थी।
अर्शी खान ने बताया कि साल 2015 में एक इवेंट के सिलसिले में वह पुणे गई थीं। रात करीब 12:45 बजे उनके होटल रूम में क्राइम ब्रांच के 10 ऑफिसर धमक पड़े और अरेस्ट करने की धमकी देने लगे, आईडी प्रूफ और डॉक्यूमेंट भी जब्त कर लिया। फिर उसे छोड़ने के बदले न सिर्फ 15 लाख रुपये मांगे, बल्कि सेक्सुअल डिमांड्स भी किये। इस पूरी घटना के दौरान अर्शी खान का एक रिकॉर्डर ऑन था जिसमें पुलिसवालों की सारी 'करतूत' कैद हो रही थी।
पढ़ें: सोशल मीडिया पर फातिमा सना शेख का उड़ा मजाक, लोगों ने कहा शेविंग कर ली क्या
अर्शी खान ने संदीप पाटिल नाम के एक अधिकारी का भी नाम लिया है जो इन सबमें शामिल था। उसने बताया कि होटल के कमरे से उसे किसी वीमेन्स सेंटर ले जाया गया और सुबह 7 बजे रिहा भी कर दिया गया। हालांकि, अर्शी खान के इस खुलासे पर पूरी तरह यकीन नहीं किया जा सकता क्योंकि उन्होंने इसके बदले कोई ठोस सबूत नहीं दिये हैं।