फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 11:सलमान ने बहुत कोशिश की फिर भी अर्शी से हारीं शिल्पा, अखाड़े में उठा-उठाकर पटका

Mon, 11 Dec 2017 05:30 PM IST
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना
amarujala.com - Presented by :शिप्रा सक्सेना Updated Mon, 11 Dec 2017 05:30 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 11 contestant Arshi Khan takes revenge from Shilpa Shinde in Sultani Akhada
Arshi Khan
बिग बॉस के घर में झगड़े होना कोई नई बात नहीं है। सभी घरवालों को हर बार जहां अपने साथी के घर से बेघर होने का डर बना रहता है तो वहीं इस बात का भी इंतजार रहता है कि आखिर कौन जाएगा 'सुल्तानी अखाड़े' में। इस बार 'सुल्तानी अखाड़े' का माहौल पहले से ज्यादा गर्म था क्योंकि आमने सामने अर्शी और शिल्पा खड़े थे। 


पढे़ं- मीना कुमारी की बायोपिक: माधुरी के बाद एक और एक्ट्रेस ने ठुकराया ऑफर, सनी लियोनी तैयार
Bigg Boss 11 contestant Arshi Khan takes revenge from Shilpa Shinde in Sultani Akhada
Arshi Khan
शुरुआत में अर्शी खान शिल्पा को 'मां' के नाम से बुलाती थी लेकिन धीरे धीरे दोनों के बीच दूरियां इतनी बढ़ गई अर्शी ने शिल्पा का साथ छोड़ दिया। 'सुल्तानी अखाड़े' में पहला राउंड जुबानी जंग का था जिसमें दोनों ने एक दूसरे को जमकर सुनाया। हालांकि बीच बीच में कहीं ना कहीं सलमान का झुकाव शिल्पा की तरफ दिखा। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: शो जीतने के लिए हिना ने अपने इस दोस्त को दिया दगा, अब भुगतना पड़ेगा अंजाम
Bigg Boss 11 contestant Arshi Khan takes revenge from Shilpa Shinde in Sultani Akhada
Shilpa Shinde
पहले राउंड के खत्म होते ही घरवालों ने सीटी बजाकर अपना सपोर्ट दर्ज कराया। जिसमें शिल्पा के मुकाबले अर्शी के लिए ज्यादा लोगों ने सीटी बजाई। जिसकी वजह से अर्शी ये मुकाबला जीत गई। इसके बाद दूसरे और तीसरे राउंड में सूमो ड्रेस पहनकर अखाड़े में एक दूसरे को गिराना था। जिसमें अर्शी ने लगातार जीत दर्ज की। हालांकि अर्शी की जीत पर जहां पर कुछ घरवाले खुश दिखाई दिए तो वहीं कुछ नाराज।

पढे़ं- विराट-अनुष्का के फैंस को झटका, अब 12 दिसंबर को नहीं होगी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 11 contestant Arshi Khan takes revenge from Shilpa Shinde in Sultani Akhada
Arshi Khan
इस टास्क के दौरान सबसे दिलचस्प बात ये थी कि सलमान शिल्पा का सपोर्ट करते हुए दिखाई दिए। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है कि सलमान किसी कंटेस्टेंट का सपोर्ट किया हो। हर सीजन में उन पर किसी न किसी कंटेस्टेंट का सपोर्ट करने का आरोप लगता रहा है।

पढ़ें- पूरी दुनिया घूमने के बाद भारत पहुंचा DA-BANGG गैंग, सलमान खान ने जीता फैंस का दिल
विज्ञापन
Bigg Boss 11 contestant Arshi Khan takes revenge from Shilpa Shinde in Sultani Akhada
Salman Khan
इस सीजन में भी सलमान इन आरोपों से बच नहीं पाए। शो में हिना खान और अर्शी ने सलमान खान पर शिल्पा का फेवर करने का आरोप लगाया है। हालांकि सलमान ने इससे बिल्कुल किनारा किया है। लेकिन किसी न किसी टास्क में ये मुद्दा फिर से उठ जाता है। 

पढे़ं- Bigg Boss 11: आज अर्शी करेंगी इन दो कंटेस्टेंट की किस्मत का फैसला, उल्टी पड़ जाएगी पूरी बाजी
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed