बिग बॉस 15 को हिट बनाने के लिए मेकर्स और कंटेस्टेंट्स खूब मेहनत कर रहे हैं। मेकर्स शो में रोज नए टर्न और ट्विस्ट ला रहे हैं, तो कंटेस्टेंट्स भी एक-दूसरे से पंगा ले रहे हैं। हाल ही में, बिग बॉस की तरफ से मुख्य घर में शामिल सभी कंटेस्टेंट्स को जंगलवासियों के साथ रहने का आदेश दिया गया था। साथ ही मुख्य घर पर ताला भी लगा दिया गया था। लेकिन अब बिग बॉस की तरफ से सभी कंटेस्टेंट्स को एक चांस दिया गया, जिससे वह मुख्य घर में अपनी जगह बना पाएंगे। बिग बॉस की तरफ से घर में सभी कंटेस्टेंस्ट को 'टिकट टू मुख्य घर' टास्क दिया गया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को घर में जाने के लिए एक मोटी रकम चुकानी पड़ रही है।
जय ने बिगाड़ा प्रतीक का खेल
इस टास्क के तीन राउंड हो चुके हैं, जिसे जीतकर करण कुंद्रा, तेजस्वी प्रकाश, विशाल कोटियन और शमिता शेट्टी मुख्य घर में पहुंच गए हैं। लेकिन इस टास्क में जय भानुशाली प्रतीक सहजपाल का खेल बिगाड़ते हुए नजर आए हैं।
2 of 5
Jay Bhanushali
- फोटो : Social Media
जय ने फाड़े प्रतीक के नोट
दरअसल, बिग बॉस ने मुख्य घर में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स को टास्क दिया, जिसे कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में खेल रहे हैं। इस टास्क में जय और प्रतीक एक ही टीम में हैं। इस टास्क के हर राउंड में घरवालों को एक अमाउंट दिया गया, जो विजेता के प्राउस अमाउंट से कट जाएगा। इस टास्क में कंटेस्टेंट्स को सही नोट बनाकर दिखाने थे, लेकिन जय भानुशाली ने प्रतीक को नोट बनाने ही नहीं दिए। जय नहीं चाहते थे कि, विजेता के पैसे कटे। इसी वजह से वह अपनी ही टीम को हराने की कोशिश कर रहे थे।
3 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
हालांकि, प्रतीक इस टास्क को जीतने की कोशिश कर रहे थे, जिस वजह से प्रतीक और जय में धक्का-मुक्की भी शुरू हो गई। टास्क के तीसरे राउंड में जय ने प्रतीक को काफी टाइट पकड़ लिया था और प्रतीक जय से छूटने की कोशिश कर रहे थे, जिसमें दोनों के बीच धक्का मुक्की होने लग गई थी। इस दौरान जय ने प्रतीक के सारे नोट फाड़ दिए थे, जिस वजह से दोनों के बीच बहस भी हुई।
4 of 5
प्रतीक सहजपाल
- फोटो : Instagram
जय भानुशाली के इस कदम का परिणाम ये हुआ कि, इस राउंड में प्रतीक का महज एक नोट ही बन पाया, जिस वजह से उनकी टीम हार गई थी। इस राउंड में शमिता और विशाल जीत गए थे।
हालांकि, इस टास्क के बाद पूरा घर जय को समझाते हुए नजर आया। हर कोई जय को बोल रहा था कि, उन्हें पैसों पर ध्यान में ना रखते हुए इस टास्क को अच्छे से खेलना चाहिए। लेकिन जय ने किसी की बात नहीं मानी।