छोटे पर्दे पर प्रसारित होने वाले शो 'भाबी जी घर पर हैं' को दर्शकों का खूब प्यार मिलता है। इस शो को लोग काफी पसंद करते हैं। वैसे तो इस सीरियल के हर कलाकार का नाम सभी जानते हैं, लेकिन फिर भी दर्शक उन्हें उनके किरदार के नाम से ही बुलाना पसंद करते हैं। इस शो में कानपुर की कहानी दिखाई जाती है जहां दो पड़ोसी एक दूसरे की पत्नी को देखकर इंप्रेस करने की कोशिश करते हैं। हालांकि आपको हंसा-हंसा कर लोट पोट कर देने वाले ये कलाकार जबरदस्त फीस चार्ज करते हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कितना कमाते हैं आपके चहेते सितारे।
भाबीजी घर पर हैंः अंगूरी भाभी से लेकर विभूति नारायण तक, जानें कितनी मोटी कमाई करते हैं ये सितारे
शुभांगी आत्रे
सबसे पहले बात करें शुभांगी आत्रे की तो इस शो में वो अंगूरी भाभी का किरदार निभाती नजर आती हैं। उनके बिना तो ये शो ही अधूरा है। अंगूरी भाभी का अभिनय ही नहीं बल्कि उनकी लाइन जैसे- 'अ का बोले' और 'सही पकड़े हैं' भी दर्शकों के बीच काफी मशहूर है।अंगूरी भाभी जैसे दिलचस्प किरदार को निभाने वाली शुभांगी आत्रे एक एपिसोड के करीब 40 हजार रुपये चार्ज करती हैं।
रोहिताश गौड़
अंगूरी भाभी के पति के किरदार में नजर आने वाले रोहिताश गौड़ यानी तिवारी जी एक एपिसोड के करीब 60 हजार रुपये चार्ज करते हैं। अपनी पत्नी अंगूरी को प्यार से पगलिया कहने वाला तिवारी जी का अंदाज फैंस को काफी पसंद आता है।
सौम्या टंडन
शो में ग्लैमर का तड़का लगाने वाली सौम्या टंडन के किरदार अनीता भाभी को भी काफी पसंद किया गया। इस शो में उन्हें सिर्फ अनीता भाभी ही नहीं बल्कि गोरी मेम के नाम से भी बुलाया जाता था। सौम्या टंडन इस शो में प्रति एपिसोड के लिए करीब 60 हजार रुपये चार्ज करती थीं।
आसिफ शेख
शो में अंगूरी भाभी पर डोरे डालने वाले विभूति नारायण यानी आसिफ शेख भी कमाल के अभिनेता हैं। सीरियल में उनका अंगूरी भाभी से फ्लर्ट करने वाला अंदाज दर्शकों को खूब पसंद आता है। अपने इस चार्मिंग किरदार को निभाने वाले आसिफ शेख एक दिन के 70 हजार रुपये चार्ज करते हैं।