'बेहद 2' फेम अभिनेता शिविन नारंग घायल हो गए हैं जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शिविन के बाएं हाथ में चोट लगी है। आनन-फानन में उन्हें मुंबई के अंधेरी स्थित एक अस्पताल ले जाया गया।
2 of 5
शिविन नारंग
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के मुताबिक, शिविन अपने घर के ग्लास टेबल पर गिए गए थे। उनके बाएं हाथ में काफी चोट आई है। इस दौरान उनके हाथ से काफी खून निकला। अभिनेता से जुड़े सूत्र ने बताया कि जब शिविन गिरे तो ग्लास टेबल के टुकड़े हो गए थे। इस वजह से उन्हें काफी चोट लग गई।
3 of 5
Shivin Narang
- फोटो : amar ujala mumbai
फिलहाल शिविन की हालत स्थिर है। लॉकडाउन की वजह से समस्या ये भी है कि वो अपने माता-पिता से भी नहीं मिल पा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले भी एक जनवरी को शिविन के साथ एक हादसा हो चुका है उस दौरान उन्हें हेयरलाइन फ्रैक्चर हुआ था। 'बेहद 2' की शूटिंग के दौरान जब शिविन एक अन्य अभिनेत्री को बचाने की कोशिश कर रहे थे तब भी उनके बाएं हाथ पर चोट लगी थी।
4 of 5
Shivin Narang
- फोटो : Social Media
पिछले दिनों शिविन की बिल्डिंग में भी कोरोना का मरीज पाया गया था जिसके बाद उनकी बिल्डिंग को सील कर दिया गया था। शिविन मुंबई के मलाड में रहते हैं।
5 of 5
Shivin Narang
- फोटो : amar ujala, mumbai
लॉकडाउन से पहले शिविन नारंग सोनी टीवी के सीरियल 'बेहद 2' में नजर आ रहे थे। लॉकडाउन की वजह से इसकी शूटिंग भी रोकनी पड़ी। अब इस शो को बंद करने का फैसला लिया गया है। चैनल के अनुसार, 'मार्च से सभी शूट बंद है। हम जिस आपातकालीन परिस्थिति में हैं उसके चलते शो के तार्किक अंत को शूट नहीं कर सकते हैं। शोज के निर्माताओं के साथ बातचीत के बाद यह निश्चित किया गया है कि अभी के लिए इन शोज को समाप्त कर दिया जाए।'
कोरोना के खिलाफ जारी पीएम मोदी की जंग को असफल करने वालों पर अनुपम खेर का तंज, बोले- 'सच्चाई की खुशबू..'