बिग बॉस 11 से बाहर हो चुके कंटेस्टेंट अब घर के बाहर नया आशियाना तलाश रहे हैं। शो की एक्स कंटेस्टेंट बेनाफ्शा सूनावाला ने सपना चौधरी से मुलाकात की है। बेनाफ्शा ने सपना से दूसरी बार मुलाकात की और जमकर ठुमके लगाए।
Bigg Boss की सबसे Bold एक्स कंटेस्टेंट से कुछ इस अंदाज में मिली सपना चौधरी, देखें VIDEO
बेनाफ्शा सूनावाला ने सपना चौधरी के साथ मिलकर एक हरियाणवी गाने पर हॉट डांस किया है और यह वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की। इस वीडियो में बेनाफ्शा सपना चौधरी के डांस स्टेप्स को फॉलो करती नजर आ रही हैं।
पढ़ें: टीवी शो में कुछ ऐसा हुआ जब शाहरुख खान ने मंच से बोला, 'हर हर महादेव'
वीडियो शेयर करते हुए बेनाफ्शा ने लिखा, 'इस लड़की को प्यार करती हूं। हम दोनों इस गाने पर डांस करते हुए एक अलग तरीके की सकरात्मकता अनुभव करते हैं। इस बार जब मैं दिल्ली आई तो सपना मुझे आधी रात को अपने घर ले गई। बहुत अच्छा परिवार है, खासकर उसकी मां।'
A post shared by Benafsha Soonawalla (@benafshasoonawalla) on
गौरतलब है कि बेनाफ्शा सूनावाला ने सपना से दूसरी बार मुलाकात की है। इससे पहले भी उन्होंने एक और वीडियो अपने अकाउंट पर शेयर किया था। इस वीडियो में सपना चौधरी और बेनाफ्शा कुछ दोस्तों के साथ कार में जा रही हैं और सपना चौधरी का गाना तेरी आख्या का यो काजल... बज रहा है। सभी उस पर मस्ती में झूम रहे हैं और बेनाफ्शा रिकॉर्डिंग कर रही हैं।
बता दें कि बिग बॉस के घर में भी सपना चौधरी और बेनाफ्शा सूनावाला दोनों की आपस में अच्छी बनती थी। घर से बाहर होने के बाद दोनों ने ही बाकी कंटेस्टेंट को लेकर खुलकर बातचीत भी की थी।
पढ़ें: 'धड़क' के सेट से सामने आई तस्वीर, रोमांस करते नजर आई स्टार किड्स की जोड़ी