दबंग खान का शो बिग बॉस अब तेजी पकड़ रहा है क्योंकि शो के फाइनल होने में केवल तीन हफ्ते का ही समय बचा है। ऐसे में घर में जीत हासिल करने को लेकर मारामारी चल रही है। लेकिन ऐसे में आकाश पागल हो चुके हैं और वे हर किसी का अंडा स्विमिंग पुल में गेरने पर अड़े हुए हैं।
दरअसल, हम बात कर रहे हैं घर में चल रहे पोल्ट्री फार्म टास्क की जिसमें सभी घरवाले एक-दूजे की टांग खींचने में लगे हुए हैं। जो दोस्त थे वो दुश्मन हो गए और जो दुश्मन थे वे अब दोस्ती पर उतर आए हैं। जी हां, हिना से लेकर अर्शी, विकास से लेकर शिल्पा सब के सब अपना रवैया बदल चुके हैं। जहां तक सवाल है आकाश को तो वे अपना आपा ही खो चुके हैं।
बता दें कि पोल्ट्री फार्म टास्क के अनुसार ही घर का अगला कैप्टन चुना जाना है और इसके लिए पहले घर से कैप्टेनसी के लिए चार दावेदार चुने जाने हैं। टास्क आधा हो चुका है जिसमें हिना और प्रियांक कैप्टेनसी के लिए दावेदार बन चुके हैं क्योंकि वे टास्क के दौरान अपना अंडा बचाने में कामयाब रहे।
लेकिन अभी कैप्टेनसी की दावेदारी के लिए दो और कंटेस्टेंट की जरुरत हैं। बता दें कि अभी लव और प्रियांक का अंडा आना बाकी है। ऐसे में आकाश इस जिद पर अड़े हैं कि वे किसी को कैप्टन नहीं बनने देंगे, क्योंकि वे खुद इस रेस से बाहर हो चुके हैं।
आपको बता दें कि घर में माहौल बिल्कुल भी ठीक नहीं चल रहा है। सब उलटा-पुलटा हो चुका है। कमजोर कंटेस्टेंट टॉप पर है तो वहीं मास्टरमाइंड के बेघर होने की आशंकाएं जताई जा रही है। फिलहाल वोटिंग लिस्ट में लव त्यागी टॉप चल रहे हैं तो वहीं विकास को सबसे कम वोट मिले हैं।