हर हफ्ते नई-नई फिल्मों की रिलीज के बीच ब्रॉडकास्ट ऑडिएंस रिसर्च काउंसिल ने हर बार की तरह 29वें हफ्ते की रेटिंग जारी कर दी है। इस बार बार्क इंडिया रेटिंग लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पिछले कई हफ्तों की तरह इस बार भी टीआरपी में स्टार प्लस का शो 'अनुपमा' बाजी मारते हुए पहले स्थान पर रहा है। वहीं, इमली ने भी टॉप 5 में फिर से वापसी कर ली है। तो बिना देर किए चलिए बताते हैं कौन से सीरियल्स इस बार टॉप 10 में जगह बनाने के लिए तैयार हैं...
TRP WEEK 29: टीआरपी लिस्ट में अनुपमा का नहीं कोई तोड़, काम आई असित मोदी की चाल, TMKOC को इस पायदान पर मिली जगह
अनुपमा
रंजन शाही का शो 'अनुपमा' दर्शकों को बीच काफी पॉपुलर हो गया है। हर बार की तरह इस हफ्ते भी बाकी के टीवी सीरियल यह भारी पड़ा है। हर बार की तरह इस बार भी टीआरपी लिस्ट में 'अनुपमा' पहले स्थान पर है। शो में दर्शकों को रुपाली गांगुली की अदाकारी काफी पसंद आ रही है। ट्विस्ट फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। पिछले साल से शो लगातार टॉप पर बना हुआ है। सोशल मीडिया पर शो को लेकर काफी बज बना हुआ है, जहां कुछ लोग 'अनुपमा' को काफी पंसद कर रहे हैं। वहीं, कुछ यूजर्स इसे जमकर ट्रोल कर रहे हैं। इस हफ्ते शो को 2.7 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
ये रिश्ता क्या कहलाता है
स्टार प्लस पर पिछले कई सालों से प्रसारित हो रहा शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' टीआरपी लिस्ट में इस हफ्ते दूसरे स्थान पर है। मगर शो की स्टोरी लाइन दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। शो की कहानी के साथ ही किरदार भी काफी दिलचस्प होते जा रहे हैं। इस हफ्ते शो को 2.1 मिलियन इम्प्रेशंस मिले हैं।
गुम है किसी के प्यार में
स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल 'गुम है किसी के प्यार में' नए किरदारों के साथ शो की कहानी काफी दिलचस्प मोड़ ले चुकी है। अपने मजेदार प्लॉट के साथ फैंस के बीच हाजिर है। शो के नए स्टार कास्ट के रुप में शक्ति अरोड़ा, भाविका शर्मा और सुमित सिंह गुम है किसी के प्यार में नजर आ रहे हैं। अपने दिलचस्प स्टोरी लाइन से यह शो फैंस के बीच काफी पॉपुरल हो रहा है। इस हफ्ते शो को 2.0 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
असित मोदी का पॉपुलर कॉमेडी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' कई साल से दर्शकों का मनोरंजन करता आ रहा है। शो में फैंस जेटालाल यानी दिलीप जोशी की एक्टिंग को काफी पसंद करते हैं, जहां बीते हफ्तों से विवादों की वजह से यह शो टॉप 5 की लिस्ट से बाहर चल रहा था। वहीं, इस सप्ताह इस शो ने जबर्दस्त वापसी की है। जी हां, स्टार प्लस के शो फाल्तू को मात देते हुए असित मोदी के इस शो ने चौथे नंबर पर कब्जा कर लिया है। इस हफ्ते शो को 1.9 मिलियन व्यूअरशिप इंप्रेशंस मिले हैं।
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश