फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   sara ali khan invested rupees 9 crore for luxurious office in andheri mumbai

Sara Ali Khan: सारा अली खान ने मुंबई में खरीदा नया ऑफिस, कीमत सुन उड़ जाएंगे होश

Thu, 27 Jul 2023 02:29 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 27 Jul 2023 02:29 PM IST
सार

'जरा हटके जरा बचके' की सफलता से उत्साहित सारा अली खान ने एक प्रीमियम प्रॉपर्टी में निवेश किया है। अभिनेत्री लंबे समय से शहर में संपत्ति की तलाश कर रही थीं।

विज्ञापन
sara ali khan invested rupees 9 crore for luxurious office in andheri mumbai
सारा अली खान - फोटो : Instagram

विस्तार

सारा अली खान इन दिनों हर तरफ छाई हुई हैं। कुछ समय पहले उनकी फिल्म जरा हटके जरा बचके रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी। इस फिल्म में वह विक्की कौशल के साथ नजर आई थीं। अब खबर आ रही है कि 'जरा हटके जरा बचके' की सफलता से उत्साहित सारा अली खान ने एक प्रीमियम प्रॉपर्टी में निवेश किया है। एक्ट्रेस ने अंधेरी वेस्ट में नौ करोड़ रुपये में ऑफिस स्पेस खरीदा है।
विज्ञापन


इस बिल्डिंग में खरीदा ऑफिस
बता दें कि अभिनेत्री लंबे समय से शहर में संपत्ति की तलाश कर रही थीं। अब उन्होंने मुंबई की लोटस सिग्नेचर बिल्डिंग में नया ऑफिस खरीद लिया है। बता दें कि अभी यह बिल्डिंग अंडर कंस्ट्रक्शन है और 2025 तक बनकर तैयार हो जाएगी। सोशल मीडिया पर इस खबर के सामने आने के बाद से फैंस लगातार अभिनेत्री को बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री जल्द ही कन्नन अय्यर द्वारा निर्देशित देशभक्ति फिल्म 'ऐ वतन मेरे वतन' में दिखाई देंगी। 1940 के दशक की पृष्ठभूमि पर आधारित इस फिल्म में सारा एक स्वतंत्रता सेनानी उषा मेहता की भूमिका निभा रही हैं। 
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- Gadar 2: 'राजनीतिक ताकतें ही नफरत पैदा करती हैं', ट्रेलर लॉन्च में IND-PAK के रिश्तों पर बोले सनी देओल
विज्ञापन
विज्ञापन


इन फिल्मों में आएंगी नजर
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए सारा ने कहा था, 'मुझे लगता है कि 'ऐ वतन मेरे वतन' मेरे लिए बहुत खास होने वाली है। जैसा कि मैंने कहा, मैं ऐसी कहानियां बताने में विश्वास करती हूं, जो मुझे लगता है कि बताने और सुनने लायक हैं। ऊषा मेहता एक गुमनाम योद्धा हैं जिन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के लिए बहुत कुछ किया। उनकी कहानी बहादुरी, ताकत और बलिदान की है, फिर भी बहुत कम लोग उनका नाम जानते हैं। इसलिए यह एक ऐसी फिल्म है जिसे शेयर करने के लिए मैं बेहद गौरवान्वित और उत्साहित हूं।' इसके अलावा सारा के पास 'मेट्रो...इन दिनो' भी है, जिसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी, नीना गुप्ता, कोंकणा सेन शर्मा, अली फजल और फातिमा सना शेख हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed