फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KBC15: अमिताभ बच्चन ने शुरू की 'कौन बनेगा करोड़पति 15' की शूटिंग, तस्वीरें शेयर कर बढ़ाई फैंस की बेताबी

Mon, 24 Jul 2023 10:58 AM IST
साक्षी पांडेय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी पांडेय Updated Mon, 24 Jul 2023 10:58 AM IST
विज्ञापन
Amitabh Bachchan starts Kaun Banega Crorepati 15 shoot shares photos from sets read here in detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के साथ-साथ टीवी के पॉपुलर क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के लिए भी जाने जाते हैं। अपनी दमदार मेजबानी से अभिनेता दर्शकों का काफी मनोरंजन करते हैं। वहीं, इस क्विज शो के फैंस नए सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इस बीच बिग बी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर कर फैंस के साथ एक बड़ी खुशखबरी साझा की है। अभिनेता ने अपने ट्विटर पोस्ट के जरिए इस बात की जानकारी दी है कि उन्होंने कौन बनेगा करोड़पति 15 की शूटिंग शुरू कर दी है।

Amitabh Bachchan starts Kaun Banega Crorepati 15 shoot shares photos from sets read here in detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी ने रविवार को पोस्ट साझा कर लिखा, "केबीसी की तैयारी शुरू हो गई है और इसे तब तक जारी रखने की जरूरत है जब तक कि प्रवाह विकसित न हो जाए और सेट पर गलतियां न हो जाएं। हम आखिरकार इंसान हैं और गलतियां होती हैं, लेकिन उनसे बचने का प्रयास हमेशा किया जाता है।"

Amitabh Bachchan starts Kaun Banega Crorepati 15 shoot shares photos from sets read here in detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अपने दूसरे पोस्ट में, बच्चन ने कहा, "जो अलग-अलग प्लेटफार्मों पर प्रदर्शित होने वाले जो बदलाव सुनाई दे रहे हैं, वे गेमप्ले में स्पष्ट हैं और कल तक, जो लोग केबीसी में जाते हैं, वे उनके बारे में जानने की स्थिति में होंगे और यदि प्रसारण देखने का कोई अवसर नहीं है, तो सोनी लिव पर प्ले अलॉन्ग है, जो मुझे लगता है कि इस सीज़न में कुछ बेहतर अवसरों का वादा करता है, जिनमें से अधिक तब निर्धारित किया जाएगा जब सोनी के लिए केबीसी सीज़न 15 शुरू होगा।"


 
विज्ञापन
विज्ञापन
Amitabh Bachchan starts Kaun Banega Crorepati 15 shoot shares photos from sets read here in detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बता दें कि पिछले महीने केबीसी का प्रोमो जारी किया गया था, जिसमें उन्होंने साझा किया कि कौन बनेगा करोड़पति 15 के नए सीजन में कई बदलाव देखने को मिलेंगे। केबीसी 15 के प्रीमियर की तारीख का एलान अभी तक मेकर्स ने नहीं किया है। 

Ridhi Dogra: रिद्धि डोगरा ने बताईं शाहरुख की खूबियां, सलमान की यह फिल्म है एक्ट्रेस की फेवरेट

विज्ञापन
Amitabh Bachchan starts Kaun Banega Crorepati 15 shoot shares photos from sets read here in detail
अमिताभ बच्चन - फोटो : social media

बिग बी के वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिनेता उनकी अपकमिंग एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'गणपथ पार्ट 1' में दिखाई देंगे। विकास बहल के निर्देशन में बनी इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ और कृति सेनन भी मुख्य भूमिका में हैं। उनकी यह फिल्म 20 अक्टूबर को  रिलीज की जाएगी। इसके अलावा अमिताभ प्रभास, दीपिका पादुकोण और कमल हासन स्टारर 'कल्कि 2898 एडी' का भी हिस्सा हैं।

यह भी पढ़ें- Deepika Chikhalia: रामायण की 'सीता' ने किए रामलला के दर्शन, कहा-'मोदी जी ने सनातनियों के लिए बहुत किया है'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed