फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बाबा रामदेव पर भड़का गीतकार, नोटिस देकर मांगा 1 करोड़ रुपये का हर्जाना

Sun, 25 Feb 2018 02:10 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 25 Feb 2018 02:10 PM IST
विज्ञापन
baba ramdev has to pay 1 crore rupees as penalty
baba ramdev - फोटो : G. pal

योग गुरु बाबा रामदेव के ऊपर गीत के बोल चुराने का आरोप लगा है। अनुमति के बिना व्यवसायिक इस्तेमाल पर भड़के गीतकार यश मालवीय ने बाबा रामदेव को नोटिस भेजा है। नोटिस में एक करोड़ रुपये हर्जाना देने की मांग की गई है। इसके अलावा ये भी कहा गया है कि मांगे पूरी नहीं होने पर योग गुरु बाबा रामदेव पर मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। आपको बता दें कि यश मालवीय मशहूर साहित्यकार हैं और अब तक कई फिल्मों में गाने लिख चुके हैं।

baba ramdev has to pay 1 crore rupees as penalty
baba ramdev - फोटो : G. pal

वहीं बाबा रामदेव की जिंदगी पर आधारित टीवी सीरियल भी शुरू होते ही विवादों में फंसता नजर आ रहा है। डिस्कवरी जीत पर प्रसारित होने वाले इस शो को लेकर ब्राह्मण समाज कड़ा विरोध जता रहा है। दरअसल, डिस्कवरी जीत पर हाल ही में शुरू हुए इस सीरियल का ब्राह्मण समाज कड़ा विरोध कर रहा है।

baba ramdev has to pay 1 crore rupees as penalty
baba ramdev - फोटो : G. pal

गुरुवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने रामदेव के टीवी शो पर आपत्ति दर्ज कराई थी जिसके बाद अब ब्राह्मण समाज और यादव समाज आमने-सामने आ चुका है। 25 फरवरी 2018 को यादव समाज ने इसे लेकर एक मीटिंग बुलाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
baba ramdev has to pay 1 crore rupees as penalty
baba ramdev - फोटो : G. pal

दरअसल, सीरियल ‘स्वामी रामदेव : एक संघर्ष’ के खिलाफ विरोध करते हुए ब्राह्मण समाज ने कहा कि सीरियल में बाबाओं और ब्राह्मण समाज की छवि को गलत तरह से प्रस्तुत किया जा रहा है। टाइम्स ऑफ इंडिया में छपी एक खबर के अनुसार यादव समाज का मानना है कि टीवी पर प्रसारित हो रहे सीरियल में अब तक किसी की छवि को गलत पेश नहीं किया गया है। इससे पहले हरियाणवी डांसर सपना चौधरी पर भी 7 करोड़ रुपये का हर्जाना भरने को कहा गया था। उन पर भी गाना चोरी करने का आरोप लगा था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed