बिग बॉस में ऑनस्क्रीन तो आप पुनीश-बंदगी का रोमांस और घरवालों का लड़ाई-झगड़ा रोज देखते होंगे। लेकिन पर्दे के पीछे अर्शी क्या करती हैं इसका शायद आपको अंदाजा भी नहीं होगा। चलिए हम आपको बताते हैं....
बता दें कि पर्दे पर तो बिग बॉस के घरवाले धमाल मचाते हीं है लेकिन पर्दे के पीछे की कहानी हम आपको बता रहे हैं। बता दें कि अर्शी ने एक बार फिर आकाश से पंगे लेकर खुद का फ्रंट एक्सपोज करने की कोशिश की। जी हां, अर्शी, पुनीश और आकाश घर में आपस में खूब मस्ती करते नजर आए।
मामला ये है कि अर्शी ने बेहद सेक्सी अंदाज में गाना 'जवानी से अब जंग होने लगी' पर डांस किया। उनके साथ पुनीश और आकाश भी ताल-ताल से मिला रहे थे। अर्शी जब आकाश के साथ डांस कर रही थीं तो आकाश अपनी आंखों पर कंट्रोल नहीं कर पाए और अर्शी को नाचते-नाचते देखने लगे। इस पर अर्शी ने आकाश से कहा कि आंखों में देख।
इसके बाद तो पुनीश ने जैसे ही गाना बंद किया अर्शी एक बार फिर आकाश का शाट्स खिंचती नजर आईं। इस पर आकाश फिर एक बार हक्का-बक्का रह गए। लेकिन आकाश ने भी कोई कसर नहीं छोड़ी और अर्शी को जैसा कहा, अर्शी ने पुनीश और आकाश के सामने ठीक वैसा ही किया।
लेकिन अर्शी ने जल्द ही अपनी भूल को सुधारते हुए कहा कि ज्यादा हुआ तो सलमान उन्हें बहुत मारेंगे। यहां तक कि शो से भी बाहर होने की नौबत आ जाएगी।