फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ankita Lokhande: मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे! पति के साथ शेयर की गई तस्वीरों में दिखाई दिया बेबी बंप

Wed, 17 Aug 2022 10:35 AM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 17 Aug 2022 10:35 AM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande pregnancy latest photos with husband Vicky jain spark rumours on social media
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : Instagram

टीवी अभिनेत्री अंकिता लोखंडे एक बार फिर सुर्खियों में छा गई हैं। अंकिता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपनी तस्वीरें फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। अंकिता अपने पति विक्की जैन के साथ भी रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती हैं और हाल में उनकी ऐसी ही एक रोमांटिक फोटो ने फैंस को हैरान कर दिया। तस्वीर देखने के बाद से ही फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अंकिता प्रेग्नेंट हैं और उनका बेबी बंप दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर अंकिता की ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।

Ankita Lokhande pregnancy latest photos with husband Vicky jain spark rumours on social media
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : Instagram

दरअसल, अंकिता लोखंडे ने अपने दोस्तों और पति विक्की जैन के साथ पार्टी की तस्वीरें शेयर की हैं। इनमें वह ब्लू कलर की स्टाइलिश ड्रेस में नजर आ रही हैं। वहीं, विक्की अंकिता के पेट पर हाथ रखकर पोज दे रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि उन्होंने ये फोटोज अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट के लिए ही क्लिक कराए हैं। अंकिता ने इसे कैप्शन दिया, 'आप जैसे भी हो, जैसे रहे हो और जैसे रहोगे, मैं आपसे उसी रूप में प्यार करती हूं।'
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ankita Lokhande Jain (@lokhandeankita)

Ankita Lokhande pregnancy latest photos with husband Vicky jain spark rumours on social media
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन - फोटो : Instagram

अंकिता लोखंडे की पोस्ट पर सोशल मीडिया यूजर्स भी लगातार कमेंट कर रहे हैं। कोई उनके लुक की तारीफ कर रहा है, तो कुछ उनसे प्रेग्नेंट होने की बात पूछ रहे हैं। एक ने कमेंट कर लिखा, 'क्या अंकिता आप प्रेग्नेंट हो?', तो कई उन्हें बधाई दे रहे हैं। तस्वीर में विक्की का अंकिता के पेट पर हाथ रखे होने की वजह से ही फैंस इस बात के कयास लगा रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस बात की पुष्टि नहीं की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande pregnancy latest photos with husband Vicky jain spark rumours on social media
अंकिता लोखंडे, विक्की जैन-स्मार्ट जोड़ी शो - फोटो : Instagram

बता दें कि अंकिता लोखंडे और विक्की जैन दिसंबर 2021 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड के माध्यम से हुई थी। कुछ साल तक एक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर ली। वहीं, कुछ समय पहले ही दोनों अपने नए घर में शिफ्ट हुए हैं, जिसकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर छाई रही थीं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed