{"_id":"62fc6a3bf911e43be41b880d","slug":"diya-aur-baati-hum-fame-kanishka-soni-marries-herself-shares-photos-in-mangalsutra-and-sindoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Kanishka Soni: ‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस ने खुद से की शादी, सिंदूर-मंगलसूत्र के साथ फोटो शेयर कर दिया झटका","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
Kanishka Soni: ‘दीया और बाती हम’ की एक्ट्रेस ने खुद से की शादी, सिंदूर-मंगलसूत्र के साथ फोटो शेयर कर दिया झटका
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Wed, 17 Aug 2022 09:42 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
कनिष्का सोनी
- फोटो : Instagram
Link Copied
गुजरात की क्षमा बिंदु की खुद से शादी करने की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं और लोगों को हैरान भी कर दिया था। वहीं, अब मनोरंजन जगत से भी ऐसे ही खबर सामने आ रही है। 'दीया और बाती हम' फेम एक्ट्रेस कनिष्का सोनी ने खुद से शादी रचा ली है और इस बात की घोषणा उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर की है। कनिष्का ने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें शेयर कर अपनी खुशी का इजहार किया है।
2 of 4
कनिष्का सोनी
- फोटो : Instagram
दरअसल, कनिष्का सोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट अपनी तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह गले में मंगलसूत्र और मांग में सिंदूर लगाए नजर आ रही हैं। इसके साथ ही कनिष्का ने एक लंबा चौड़ा मैसेज भी लिखा है, जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। अभिनेत्री की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं और हर जगह उन्हीं के चर्चे हो रहे हैं।
3 of 4
कनिष्का सोनी
- फोटो : Instagram
तस्वीरों को शेयर करते हुए कनिष्का ने लिखा, 'मैंने खुद से शादी कर ली है। मैंने अपने सभी सपनों को पूरा किया है और एकमात्र में ही वो व्यक्ति हूं जिसे में प्यार करती हूं। सभी सवालों का जवाब ये है कि मुझे किसी आदमी की जरूरत नहीं है। मैं हमेशा अपने गिटार के साथ अकेले और एकांत में खुश हूं...मैं देवी हूं, मजबूत और शक्तिशाली। शिव और शक्ति सब कुछ मेरे अंदर है। धन्यवाद।'
कनिष्का ने बताया कि उन्हें एडवेंचर पसंद है और वह पार्टी पर्सन नहीं हैं। उन्हें पार्टी से दूर रहना ही अच्छा लगता है, ऐसे में वह पार्टीज को अवॉइड ही करती हैं। कनिष्का की बात करें तो उन्होंने 'दीया और बाती हम', 'पवित्र रिश्ता', 'देवी आदि पराशक्ति' जैसे कई शोज किए हैं, जिनसे उन्हें घर-घर पहचान मिल गई थी। वहीं, अब उन्होंने टीवी इंडस्ट्री को छोड़ दिया है और अब अपने हॉलीवुड डेब्यू की तैयारियों में जुटी हुई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।