{"_id":"5cb4091fbdec22143c036834","slug":"anita-hassanandani-celebrate-her-38th-birthday-with-husband-and-tv-actors","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टीवी की 'नागिन' ने दोस्तों संग सेेलिब्रेट किया बर्थडे, पति ने कहा- 'आज भी 21 से ज्यादा नहीं लगतीं'","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
टीवी की 'नागिन' ने दोस्तों संग सेेलिब्रेट किया बर्थडे, पति ने कहा- 'आज भी 21 से ज्यादा नहीं लगतीं'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 15 Apr 2019 10:01 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Anita Hassanandani birthday party
- फोटो : social media
Link Copied
छोटे पर्दे की खूबसूरत अदाकारा अनीता हसनंदानी ने कल अपना 38वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया था। इस खास मौके पर टीवी इंडस्ट्री से लेकर बॉलीवुड के कई सितारों ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी थी। अनीता हसनंदानी ने जन्मदिन पर रविवार को अपने दोस्तों और करीबियों के लिए बर्थडे पार्टी भी रखी।
Anita Hassanandani birthday party
- फोटो : social media
अनीता हसनंदानी की बर्थडे पार्टी में छोटे पर्दे के कई सितारों ने शिरकत की। अनिता ने अपने पति और टीवी इंडस्ट्री के दोस्तों के साथ इस खास मौके को सेलिब्रेट किया। उनकी पार्टी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही खूब वायरल हो रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों और वीडियो को काफी पसंद भी कर रहे हैं।
Anita Hassanandani birthday party
- फोटो : social media
बात करें अनीता हसनंदानी की बर्थडे पार्टी में पहुंचे सितारों की तो, टीवी एक्टर पर्ल वी पुरी, करिश्मा तन्ना, सुरभि ज्योति, करन पटेल, अर्जुन बिजलानी, दिव्यंका त्रिपाठी, विवेक दहिया और विकास गुप्ता सहित कई मशहूर टीवी सितारों ने पार्टी में पहुंचकर उसे और भी ज्यादा खास बनाया।
जन्मदिन के मौके पर अनीता हसनंदानी के पति रोहित रेड्डी ने उनके साथ की अपनी एक तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए उन्हें बड़े ही खास अंदाज में विश भी किया था। उन्होंने तस्वीर के साथ पोस्ट में लिखा,'आप कह रही हैं कि ये आपके 38वें जन्मदिन का केक है? सच में 38 ??? लेकिन आप आज भी 21 साल से एक दिन ज्यादा की नहीं लगती हो, मेरी जिंदगी के प्यार को जन्मदिन की बधाई!'
आपको बता दें कि अनीता हसनंदानी ने टीवी सीरियल्स के अलावा कई फिल्मों में काम भी किया है। वह तेलुगू, हिंदी, कन्नड़, तमिल और पंजाबी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वह टेलीविजन की दुनिया में अपने नागिन के किरदार से आज भी मशहूर हैं। अनीता का टीवी करियर के दौरान अफेयर भी रहा था लेकिन ब्वॉयफ्रेंड को छोड़ उन्होंने किसी और से शादी कर ली थी। हाल ही में अभिनेत्री अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में आई थी, लेकिन बाद में पता चला कि वह सब फोटोग्राफी का कमाल था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।