फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तारक मेहता की पूरी कास्ट की बढ़ी सैलरी, अब चंद डायलॉग बोल हर महीने 4 लाख रुपए कमाएगा टप्पू

Mon, 15 Apr 2019 09:53 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Mon, 15 Apr 2019 09:53 AM IST
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah star cast fees hike in this season
taarak mehta ka ooltah chashmah
कॉमेडी टीवी सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सालों से दर्शकों को एंटरटेन कर रहा है । पिछले कई दिनों से शो की लीड एक्ट्रेस दया बेन यानी दिशा वकानी के शो में लौटने की खबरें आ रही हैं । अभी ये कंफर्म नहीं है कि दिशा शो में वापसी करेंगी या नहीं । इस बीच शो से जुड़ी एक बड़ी खबर आ रही है ।
taarak mehta ka ooltah chashmah star cast fees hike in this season
taarak mehta ka ooltah chashmah
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शो की पूरी स्टार कास्ट की फीस बढ़ा दी गई है ।  इतना ही नहीं स्टार्स को अब शो के साथ-साथ दूसरे प्रोजेक्ट करने की भी छूट दी जा रही है। पहले कॉन्ट्रैक्ट में स्टार्स को दूसरा शो या प्रोजेक्ट साइन करने की इजाजत नहीं थी लेकिन अब वो दूसरे शोज करने के लिए भी पूरी तरह से फ्री हैं। 
taarak mehta ka ooltah chashmah star cast fees hike in this season
taarak mehta ka ooltah chashmah
कहा जा रहा है कि इस सीजन में सबको अच्छा हाइक मिला है। मेकर्स ने एक्टर्स को मंथली फीस में 1.5 लाख रुपए का मिनीमम अमाउंट देने का फैसला किया है। बाकी स्टार्स की फीस इस पर निर्भर करेगी कि एक्टर या एक्ट्रेस कितने दिन शूट कर रहे हैं और एपिसोड के आधार पर भी भुगतान जारी रहेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah star cast fees hike in this season
घनश्याम नायक 'नट्टू काका'
शो के लीड कैरेक्टर जेठालाल यानी दिलीप जोशी को सबसे ज्यादा फीस दी जा रही है। उनकी फीस करीब 1.5 लाख रुपए प्रति एपिसोड है। वहीं दिशा वकानी की फीस सबसे ज्यादा हाई रही है । शो छोड़ने से पहले तक उन्हें प्रति सप्ताह 1.2 लाख रुपए फीस दी जाती थी।
विज्ञापन
taarak mehta ka ooltah chashmah star cast fees hike in this season
Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah - फोटो : Taarak Mehta ka Ooltah Chashmah
अभी वो शो में नजर नहीं आ रही हैं। वहीं टप्पू सेना यानी कि बाल कलाकारों को प्रति एपिसोड लगभग 20 हजार रुपए का भुगतान किया जाता है। शो में टप्पू का रोल प्ले कर रहे राज अंदकत को सबसे कम फीस 10 से 15 हजार रुपए दी जा रही है। उन्हें शो से जुड़े अभी महज 2 साल ही हुआ है। आगे जानें बाकी किरदारों की फीस-
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed