{"_id":"5af41bf34f1c1b60098b92cc","slug":"after-neha-dhupia-fir-actor-shiv-pandit-married-with-ameira-punvani","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोनम कपूर, नेहा धूपिया के बाद अब इस एक्टर ने रचाई शादी, पुलिस इंस्पेक्टर के रोल ने किया था फेमस","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
सोनम कपूर, नेहा धूपिया के बाद अब इस एक्टर ने रचाई शादी, पुलिस इंस्पेक्टर के रोल ने किया था फेमस
एंटरटेंनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 11 May 2018 08:23 AM IST
विज्ञापन
Shiv Pandit
सोनम कपूर और नेहा धूपिया की शादी की खबरों के बीच एक और एक्टर ने गुपचुप शादी रचा ली हैं। यह एक्टर कोई और नहीं बल्कि फेेमस सीरियल 'एफआईआर' में इंस्पेक्टर का रोल निभा चुके शिव पंडित हैं। इस बात का खुलासा फिल्म मेकर जोया अख्तर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके किया।
Shiv Pandit
शिव पंडित ने गर्लफ्रेंड अमेयरा पुनवानी से शादी की है। अमेयरा पेशे से डिजाइनर हैं। शिव और अमेयरा की शादी को जोया अख्तर के पोस्ट ने कंफर्म किया है। फिल्म डायरेक्टर जोया अख्तर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'शिव और अमेयरा शादी के बंधन में बंध गए हैं।' इसके साथ ही जोया ने इन दोनों कपल की एक तस्वीर भी शेयर की है।
A post shared by Zoya Akhtar (@zoieakhtar) on
Shiv Pandit
इस पिक्चर में शिव अमेयरा का पल्ला ठीक करते हुए नजर आ रहे हैं। शिव ने पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है तो वहीं अमेयरा नारंगी रंग की साड़ी पहनी हुई हैं। जिसमें दोनों बेहद खुश लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Shiv Pandit
इससे पहले टेलीविजन के कई एक्टर्स ऐसे ही गुपचुप शादी कर चुके हैं। जिसमें शक्ति अरोड़ा, रोशेल-कीथ और बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रेया का नाम शामिल हैं।
विज्ञापन
Shiv Pandit
काम की बात करें तो शिव पंडित ने 'शैतान' फिल्म से साल 2011 में बॉलीवुड में एंट्री की थी। हालांकि शिव को पहचान 'एफआईआर' सीरियल में चीफ इंस्पेक्टर हनुमान प्रसाद पांडे के किरदार से मिली।