मोहम्मद दानिश इंडियन आइडल-12 के मजबूत प्रतियोगी हैं। उन्होंने अपनी दमदार आवाज की बदौलत लाखों दर्शकों का दिल जीता है। ये ही वजह है कि उनके कई फैन्स चाहते हैं कि 'इंडियन आइडल 12' की ट्रॉफी मोहम्मद दानिश के नाम हो। इस शो के बहुप्रतीक्षित ग्रैंड फिनाले का प्रीमियर 15 अगस्त को होगा। उस दिन आखिरकार दर्शकों को पता चल जाएगा कि शो का विजेता कौन है? इस वक्त इस शो के शीर्ष छह प्रतियोगी हैं, जो कि अरुणिता कांजीलाल, सयाली कांबले, पवनदीप राजन, शनमुखप्रिया, निहाल और दानिश हैं। दानिश ने अपने गायन प्रदर्शन से दर्शकों का कई बार दिल जीता है, जिसकी वजह से उनको ट्रॉफी का मजबूत दावेदार माना जा रहा है।
लेकिन सवाल है कि क्या मोहम्मद दानिश इस रियलिटी सिंगिंग शो के ग्रैंड फिनाले के बाद फिल्मों में काम करेंगे? उन्होंने इसका जवाब दिया है। आपको बता दें कि पहली बार शो का ग्रैंड फिनाले 12 घंटे का होगा। ग्रैंड फिनाले 15 अगस्त दोपहर से शुरू होगा और आधी रात तक चलेगा, जिसे लेकर दर्शक काफी उत्साहित हैं।
2 of 5
मोहम्मद दानिश
- फोटो : Mohd Danish Official Youtube
दानिश ने अपने हाल ही के एक इंटरव्यू में 'इंडियन आइडल 12' शो की जर्नी और आगे की प्लानिंग के बारे में बताया है। उन्होंने 'इंडियन आइडल 12' शो के बाद अभिनय की दुनिया में प्रवेश करने की अपनी योजना के बारे में भी खुलकर बात की है।
3 of 5
दानिश मोहम्मद
- फोटो : सोशल मीडिया
उनका कहना है कि अभिनय ऐसी चीज है, जो कि स्वाभाविक तौर पर उनके भीतर है। अगर उन्हें अपने हुनर को दिखाने का मौका मिला, तो वे जरूर अभिनय करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वो ग्रैंड फिनाले में अपनी पूरी क्षमता के साथ प्रदर्शन करना चाहते हैं। उन्होंने कहा, मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं शो में इतनी आगे आऊंगा और अब जब मैं यहां हूं, तो यह समय अपनी योग्यता साबित करने का है।
4 of 5
दानिश मोहम्मद
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले दानिश ने कहा था कि शो के खत्म होने के बाद हिमेश रेशमिया मुझे गाने का मौका देंगे। वह इस शो को जज भी कर रहे हैं। उनका कहना था कि मैं हिमेश सर के साथ काम करने का सपना देखता था और आखिरी मुझे यह मौका मिल ही गया।
5 of 5
मोहम्मद दानिश, अरुणिता कांजीलाल
- फोटो : इंडियन आइडल 12
उन्होंने लंदन में होने वाले कॉन्सर्ट के बारे में भी बताया और कहा कि अभी यह पोस्टपोन हो गया है। लेकिन यह कॉन्सर्ट होगा। इस कॉन्सर्ट में वो अरिजीत सिंह और एआर रहमान के साथ परफॉर्म करेंगे।