{"_id":"5abe227e4f1c1bb4618b474c","slug":"after-dipika-kakar-and-shoib-dill-mill-gayye-actor-ayaz-khan-is-married-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-शोएब के बाद इस TV एक्टर ने गुपचुप रचाई शादी, बॉलीवुड की इस टॉप हीरोइन ने खोला राज","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दीपिका-शोएब के बाद इस TV एक्टर ने गुपचुप रचाई शादी, बॉलीवुड की इस टॉप हीरोइन ने खोला राज
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 05:37 PM IST
विज्ञापन
Ayaz Khan
काफी लंबे समय से टीवी की दुनिया से दूर रहने वाले एक्टर अयाज खान के फैंस के लिए खुशखबरी है। अयाज ने गुपचुप शादी रचा ली है। इस बात का खुलासा बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बासु ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट करके किया।
Ayaz Khan
बिपाशा ने इंस्टाग्राम पर अयाज और अमीष का छोटा सा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में अयाज अमीष को किस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। बिपाशा ने लिखा - 'आप लोगों को मिसेज अमीष अयाज खान से मिलवा रही हूं। अयाज आप बहुत खुशकिस्मत है।'
A post shared by bipashabasusinghgrover (@bipashabasu) on
Ayaz Khan
इस तस्वीर में अमीष कुर्ता पहने हुई हैं और हाथ में चूड़ा है जबकि अयाज काले रंग की शर्ट में नजर आ रहे हैं। वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह किसी रेस्तरां में बनाया गया है। अयाज टेलीविजन के साथ-साथ फिल्मों में भी काम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Ayaz Khan
'दिल मिल गए' सीरियल में डॉक्टर शुभांकर और 'जाने तू या जाने ना' में उनका सुशांत मोदी का किरदार काफी फेमस हुआ था। अयाज बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर के करीबी दोस्त हैं। अमीष से शादी करने से पहले अयाज लंबे वक्त तक एक्ट्रेस आरती सिंह के साथ रिलेशनशिप में थे।
विज्ञापन
Ayaz Khan
आरती 'परिचय' और 'वारिस' सीरियल में काम कर चुकी हैं। कुछ समय बाद इन दोनों का ब्रेकअप हो गया। अमीष की तरह आरती भी बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर की अच्छी दोस्त हैं लेकिन ब्रेकअप का असर इन लोगों की दोस्ती पर बिल्कुल नहीं पड़ा। वह अक्सर करण और बिपाशा के साथ स्पॉट की जाती हैं।