{"_id":"5abe171e4f1c1bf4618b477e","slug":"hina-khan-wears-kanjivaram-saree-in-dubai-fashion-league-same-as-rekha-gifted-to-deepika-padukone","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण की हमशक्ल लगती है टीवी की ये 'बहू', बिग बॉस का खिताब जीतने से चूकी थी","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
दीपिका पादुकोण की हमशक्ल लगती है टीवी की ये 'बहू', बिग बॉस का खिताब जीतने से चूकी थी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 30 Mar 2018 05:02 PM IST
विज्ञापन
Hina Khan
स्टाइल के मामले में हिना खान हमेशा से ही लाइमलाइट में रहती है। यहां तक कि बिग बॉस सीजन 11 खत्म होने के बाद उन्हें एक अवॉर्ड फंक्शन में मोस्ट स्टाइलिश एक्ट्रेस के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था। हाल ही में हिना खान ने सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीर शेयर कर दी जिसे देखने के बाद आपको बॉलीवुड की 'पद्मावती' की याद जरूर आ सकती है।
Hina Khan
बिग बॉस के खत्म हुए 2 महीने बीत चुके है। इस दौरान हिना खान कई सारे फैशन शोज में रैंप वॉक करती नजर आईं। हाल ही में हिना खान ने दुबई फैशन लीग में रैंप वॉक किया जिसमें उनका लुक बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से काफी हद तक मिलता जुलता है।
#DubaiFashionLeague #Indian #Kanjivaram #sareelove @dfluae
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
Hina Khan
इस फैशन वीक में हिना खान डिजाइनर अर्पिता राज के लिए उतरी थी जिसमें वह इंडियन लुक में नजर आईं। हिना खान ने इस मौके पर कांजीवरम की लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बहुत खूबसूरत लग रही थी। कानों में बड़े-बड़े झुमके और गले में ट्रेडिशनल पोलकी ज्वैलरी के साथ बालों में गजरा हिना के लुक में चार चांद लगा रहा था।
A post shared by Hina Khan (@realhinakhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone
दीपिका पादुकोण ने कांजीवरम की लाल रंग की साड़ी इसी साल HT Style Awards के दौरान पहनी थी। दीपिका को यह साड़ी किसी और ने नहीं बल्कि फेमस एक्ट्रेस रेखा ने तोहफे में दी थी। हिना ने इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जिसमें फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। बीते कुछ वक्त से हिना ज्यादातर वेस्टर्स ड्रेसेज में ही स्पॉट हुई है ऐसे में अचानक साड़ी की तस्वीर में देखना थोड़ा अलग जरूर है।
विज्ञापन
Hina Khan
हिना आखिरी बार साड़ी में बिग बॉस में दिखाई दी थीं जब उन्होंने सपना चौधरी के साथ टास्क के दौरान परफॉर्म किया था। इन दिनों हिना खान ब्वॉयफ्रेंड रॉकी के साथ सैर करती हुई नजर आ रही है। श्रीलंका के बाद वह फैशन शो में हिस्सा लेने के लिए इन दिनों दुबई में है।