फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता कपूर ने किया था तीन फिल्मों का वादा और फिर तोड़ दिया कॉन्ट्रेक्ट, सुनिए इस हीरो की व्यथा कथा

Thu, 16 Jul 2020 12:51 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Thu, 16 Jul 2020 12:51 PM IST
विज्ञापन
Actor Gautam Gulati reveal he was forced to terminate his contract with Ekta Kapoor Salman Khan came to his help
गौतम गुलाटी - फोटो : सोशल मीडिया

हिंदी सिनेमा के दबंग अभिनेता सलमान खान का अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या के बाद जितना विरोध सोशल मीडिया पर हो रहा है उससे कहीं ज्यादा इस इंडस्ट्री में उनके चाहने वाले मौजूद हैं। यह बात सिर्फ कहने वाली नहीं है क्योंकि समय समय पर लोगों की मदद करके सलमान यह चीज साबित भी करते रहते हैं। टीवी के रियलिटी शो 'बिग बॉस' के आठवें सीजन के विजेता रहे अभिनेता गौतम गुलाटी ने हाल ही में सलमान के बारे में कुछ अच्छी बातें कही हैं। इसके अलावा उन्होंने टीवी की दुनिया की सबसे बड़ी निर्माताओं में से एक एकता कपूर को धोखेबाज बताया है।

Actor Gautam Gulati reveal he was forced to terminate his contract with Ekta Kapoor Salman Khan came to his help
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

गौतम ने एक इंटरव्यू में कहा है कि जब वह सलमान के साथ रहते हैं तो बहुत सुरक्षित महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि सलमान ने उनके हुनर पर भरोसा किया है और एक बाहरी होने के तौर पर उन्हें यह महसूस होता है कि सलमान बाहर से आने वाले हर कलाकार के लिए मददगार साबित होते हैं। 

Actor Gautam Gulati reveal he was forced to terminate his contract with Ekta Kapoor Salman Khan came to his help
गौतम गुलाटी - फोटो : सोशल मीडिया

एक घटना का जिक्र करते हुए गौतम ने कहा है कि सलमान से उनकी मुलाकात बिग बॉस खत्म होने के बाद एक पार्टी में हुई थी। तब सलमान ने गौतम का हालचाल लिया और गौतम ने अपनी कुछ परेशानियां भी बताईं। गौतम ने कहा है कि उस वक्त सलमान ने उन्हें अपना फोन नंबर दिया और खुद के साथ काम करने का मौका भी दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Gautam Gulati reveal he was forced to terminate his contract with Ekta Kapoor Salman Khan came to his help
एकता कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

गौतम, सलमान की तारीफ करते हुए यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा कि सलमान ने हफ्ते भर में ही उनकी जिंदगी बदल दी। एक तरफ तो वह सलमान की तारीफ करते हुए नजर आए वहीं दूसरी तरफ गौतम ने एकता कपूर को धोखेबाज बताया। उन्होंने कहा कि बिग बॉस खत्म होने के बाद एकता ने उन्हें तीन फिल्में ऑफर की थीं। लेकिन, बाद में उन्होंने अपनी फिल्मों से गौतम का किरदार काट दिया। 

विज्ञापन
Actor Gautam Gulati reveal he was forced to terminate his contract with Ekta Kapoor Salman Khan came to his help
गौतम गुलाटी - फोटो : सोशल मीडिया

गौतम ने इस बारे में एकता कपूर से बात करने की कोशिश की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। अंत में गौतम ने कॉन्ट्रैक्ट ही तोड़ दिया। गौरतलब है कि गौतम सलमान की आने वाली फिल्म 'राधे- योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आने वाले हैं।

पढ़ें: इंस्टाग्राम पर इतने करोड़ हुए श्रद्धा कपूर के फॉलोअर्स, अभिनेत्री ने अनोखे अंदाज में फैंस को कहा धन्यवाद

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed