फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कॉलेज के दिनों से ही आमना शरीफ हो गई थीं हिट, म्यूजिक एलबम से लेकर धारावाहिक और फिल्मों में भी मचाया तहलका

Thu, 16 Jul 2020 08:32 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Mishra Mishra Updated Thu, 16 Jul 2020 08:32 AM IST
विज्ञापन
Actress Aamna Sharif birthday special know about her personal life an career
आमना शरीफ - फोटो : Social Media

'कहीं तो होगा' धारावाहिक से अपने करियर की शुरुआत करने वालीं अभिनेत्री आमना शरीफ आज अपना 38वां जन्मदिन मना रही हैं। आमना ने टेलीविजन से लेकर बॉलीवुड फिल्मों तक में अपना नाम कमाया। कहीं तो होगा धारावाहिक में आमना मुख्य भूमिका में थीं और इसी से उन्हें घर-घर में पहचान मिली। 

Actress Aamna Sharif birthday special know about her personal life an career
आमना शरीफ - फोटो : Social Media

आमना शरीफ का जन्म 16 जुलाई 1982 को मुंबई में हुआ था। आमना के पिता भारतीय जबकि मां फारसी हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई सेंट एनीज हाई स्कूल से की। जब आमना कॉलेज में थीं तभी उन्हें क्लोज-अप टूथपेस्ट, इमामी कॉस्मेटिक क्रीम, नेस्काफे और कई अन्य ब्रांडों के लिए मॉडलिंग के ऑफर आना शुरू हो गए थे। आमना ने करीब 50 से अधिक विज्ञापनों में काम किया है।

Actress Aamna Sharif birthday special know about her personal life an career
आमना शरीफ - फोटो : Social Media

आमना शरीफ 90 के दशक में कई सुपरहिट एलबम्स में नजर आईं। वह कुमार सानू के 'दिल का आलम', फाल्गुनी पाठक की 'ये किसने जादू किया' और अभिजीत भट्टाचार्य के म्यूजिक वीडियो 'चलने लगीं हैं हवाएं' में नजर आई थीं जिसमें दर्शकों ने उन्हें खूब पसंद किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Actress Aamna Sharif birthday special know about her personal life an career
आमना शरीफ - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

आमना ने अपने फिल्मी करियर की शुरआत फिल्म आलू चाट से की। इसके बाद वो आओ विश करें, एक विलेन और शक्ल पर मत जा जैसी फिल्मों नजर आईं। खबर है कि आमना अब जान्हवी कपूर और राजकुमार राव की फिल्म रूही आफजा में नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Actress Aamna Sharif birthday special know about her personal life an career
आमना शरीफ - फोटो : instagram

टीवी और फिल्मों में हाथ आजमाने के बाद आमना ने 2013 में करियर छोड़ने का फैसला लिया। आमना ने अपने ब्वॉयफ्रेंड अमित कपूर से शादी कर ली थी। इससे पहले कई सालों से वे एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। आमना 2015 में मां बनी थीं। आमना के बेटे का नाम आर्यन कपूर है। बीते साल आमना ने एक बार फिर टीवी धारावाहिक कसौटी जिंदगी 2 से वापसी की।

'तुम बिन' की रिलीज को पूरे हुए 19 साल, अब ऐसी दिखती हैं फिल्म की हीरोइन संदली सिन्हा, एक्टिंग छोड़ संभाल रहीं बिजनेस

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed