टीवी जगत के स्टार्स भी आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे उसमें प्यार, अफेयर, ब्रेकअप, शादी और फिर तलाक ही क्यों ना हो। ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेज हैं जो तलाक के दंश को झेल रही हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 टीवी एक्ट्रेस की जो इस वक्त तलाकशुदा जिंदगी जी रही हैं....
2 of 5
दलजीत कौर भनोट
- फोटो : Instagram
इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर भनोट की। दलजीत ने साल 2009 में टीे एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2013 में उन्हें एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के पांच साल बाद 2014 में दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से तलाक हो गया। इसके बाद से दलजीत अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। दलजीत टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से फेमस हुई थीं।
3 of 5
kamya punjabi
- फोटो : file
टीवी की जानी-मानी हस्ती काम्या पंजाबी के बारे में कौन नहीं जानता। वह आज भी छोटे परदे पर राज कर रही हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी लेकन 10 साल बाद साल 2013 में उनका तलाक हो गया। फिलहाल वह टीवी सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं।
4 of 5
Jennifer Winget
- फोटो : FIle
फेमस सीरियल 'दिल मिल गए' से दर्शकों की नजरों में आने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी रचाई थी। लेकिन 2 साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। हालांकि करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली है लेकिन जेनिफर अकेली ही जीवन जी रही हैं। पिछली बार वह टीवी सीरियल बेपनाह में लीड रोल कर रही थीं।
5 of 5
Rashmi Desai
- फोटो : file
आखिर में बात करेंगे फेमस सीरियल उतरन से रातों-रात स्टार बन जाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई की। बता दें कि रश्मि ने साल 2012 में अपने को-स्टार नंदिश सिंह संग ब्याह रचाया था। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उतरन के अलावा वह टीवी सीरियल दिल से दिल तक और डांस रियलिटी शो नच बलिए में नजर आ चुकी हैं।