गौरव खन्ना: भगवान राम के रूप में छाए एक्टर; ताज नगरी में पहली बार दी स्टेज पर प्रस्तुति, क्या बोले प्रशंसक?
Gaurav Khanna Look As Lord Shri Ram: अभिनेता गौरव खन्ना हाल ही में भगवान श्रीराम के रोल में नजर आए। उनका यह लुक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और फैंस खूब तारीफ कर रहे हैं।
विस्तार
रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' के विजेता और चर्चित टीवी एक्टर एक्टर गौरव खन्ना ने आगरा में रामायण के एक स्टेज शो में पहली बार भगवान श्री राम का किरदार निभाया। उनका लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। ताज नगरी में उनकी परफॉर्मेंस के क्लिप्स काफी सुर्खियां बटोर रही हैं।
पहली बार किया भगवान श्री राम का किरदार
आगरा में आयोजित 'जनकपुरी महोत्सव 2026' में रामायण का भव्य मंचन किया गया। टीवी शो 'अनुपमा' में अनुज कपाड़िया के किरदार से मशहूर हुए गौरव खन्ना ने पहली बार भगवान श्री राम की भूमिका निभाई। इसी मंचन में एक्टर विंदू दारा सिंह हनुमान के रूप में नजर आए। मंच पर उनकी जोड़ी इस प्रस्तुति का मुख्य आकर्षण रही।
नेटिजंस ने तारीफ में क्या कहा?
सोशल मीडिया पर गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस की क्लिप्स खूब ध्यान खींच रही हैं। एक्टर के वायरल लुक पर नेटिजंस भी खूब तारीफ कर रहे हैं। एक्स पर एक यूजर ने लिखा है, 'गौरव खन्ना, आप प्रभु श्री राम के रूप में बहुत ही दिव्य लग रहे हैं। आपको इस रूप में देखना सचमुच बेहद सुंदर और शांत अनुभव है। प्रभु श्री राम का आशीर्वाद आप पर हमेशा बना रहे। आपने बहुत शानदार काम किया'।
Gaurav Khanna, you looked absolutely divine as Prabhu Shri Ram. ❤️🙏✨ There was something truly beautiful and serene about seeing you in this form. May Prabhu Shri Ram’s blessings always be with you 🧡🚩 You were brilliant! Jai Shri Ram🙏 #GauravKhanna https://t.co/pD8gHWEztz
— priya (@peps1048775731) October 11, 2026
GK....GK.... As Prabhu Shree Ram is gonna stay with us forever! #GauravKhanna https://t.co/8u0g06Xuhl
— OnE HaPpY InSaAn (@NinjEdits) October 10, 2026
माता-पिता भी देखने आए गौरव का मंचन
एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'प्रभु श्री राम के रूप में गौरव खन्ना का दिव्य और भव्य अंदाज देखते बन रहा है। यह एक आध्यात्मिक अनुभव है'। एक यूजर ने लिखा है, 'वे दिव्य और साथ ही बिना किसी कोशिश के शानदार अंदाज वाले लग रहे हैं'। एक और यूजर ने लिखा है, 'गौरव खन्ना ने श्री राम के रूप में मंच पर आकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। जिस तरह से उन्होंने श्री राम की गरिमा, शक्ति और करुणा को निभाया, वह वाकई तारीफ के काबिल था'। गौरव खन्ना की यह मंचीय प्रस्तुति देखने उनके माता-पिता भी कानपुर से आगरा आए।
It’s was so sweet of Gaurav to bring his parents too for the event 🥺❤️ I am sure Gaurav’s parents must be proud to see him portray as Shri Ram . May God bless you with great life, happiness and success @iamgauravkhanna Jai Shri Ram 🙏🏻 #GauravKhanna #KhannaKaKhaandaan https://t.co/36WeZlKR0l
— Sakshi_18_01 (@sakshi_18_01) October 10, 2026
Gaurav Khanna as Prabhu Shri Ram 🙏🏻❤️ What a spiritual experience watching the divinity of actor Gaurav Khanna❤️🔥💖 #GauravKhanna #GK #SpreadGKLove #KhannaKaKhaandaan #GKfanforalways https://t.co/NLGrz1RVvz
— GKfanforalways (@GD__1117) October 10, 2026