मुंबई प्रोटेस्ट: आमिर खान की भांजी जायन मैरी ने दिखाए चोट के निशान, हिरासत से छूटने के बाद शेयर किया वीडियो
Zayn Marie Khan: शनिवार को मुंबई पुलिस ने जायन मैरी खान, अभिनेता इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन को हिरासत में लिया था। अब जायन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने हाथों, उंगलियों और पैरों पर चोट के निशान दिखाए हैं।
विस्तार
जायन मैरी ने वीडियो में क्या कहा?
रविवार को जायन मैरी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया। इसमें वह कैमरे के सामने अपने शरीर पर दिख रहे चोट के निशान दिखाती नजर आईं। वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, 'हमें इतना मत डराओ कि हमारे अंदर डर ही खत्म हो जाए।'
प्रोटेस्ट के बाद जायन का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गया है।
जायन मैरी खान, इमरान खान और लेखा वॉशिंगटन शनिवार को मुंबई के अगस्त क्रांति मैदान में मौजूद थे। यहां सिटिजन्स फॉर जस्टिस एंड पीस (सीजेपी) की ओर से विरोध प्रदर्शन का आह्वान किया गया था। पुलिस ने तीनों को हिरासत में लिया था और कुछ घंटों बाद उन्हें रिहा कर दिया।
मुंबई पुलिस के मुताबिक, अगस्त क्रांति मैदान में प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं मांगी गई थी। पुलिस ने यह भी कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट के निर्देशों के अनुसार, विरोध प्रदर्शन केवल आजाद मैदान में किए जा सकते हैं। पुलिस के मुताबिक, इस कार्रवाई के दौरान 400 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया गया था।
जायन ने शेयर किया ये वीडियो-
- CJP ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन का आह्वान किया था।
- यह विरोध मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर (SIR) की प्रक्रिया को लेकर किया जा रहा है।
- इसी प्रदर्शन के समर्थन में शनिवार को मुंबई में भी कई संगठनों और कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर विरोध जताया।
- पुलिस ने बिना अनुमति के प्रदर्शन करने पर कई लोगों को हिरासत में लिया।
ये भी पढ़ें- सीजेपी के आंदोलन में गए अभिनेता इमरान की नागरिकता पर विवाद क्यों? क्या बढ़ेगी आमिर के भांजे की परेशानी