कंगना रनौत: अयोध्या धाम पहुंचीं अभिनेत्री; राम लला के दिव्य दर्शन कर लिया आशीर्वाद, साझा कीं तस्वीरें
Kangana Ranaut Visit Ayodhya: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत आज रविवार को अयोध्या पहुंचीं। वहां वे राम मंदिर में दर्शन करने पहुंचीं और सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर की हैं।
विस्तार
कंगना रनौत आज रविवार को नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या धाम पहुंचीं। अभिनेत्री और भाजपा सांसद वहां भव्य श्रीराम मंदिर भी पहुंचीं। उन्होंने राम लला के दर्शन कर प्रार्थना की और आशीर्वाद लिया। कंगना ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं।
राम लला के दर्शन कर अभिभूत हुईं कंगना
कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से अयोध्या यात्रा की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'जय श्री राम। जय अयोध्या धाम'। अभिनेत्री राम लला के दर्शन कर दंडवात प्रणाम करती दिख रही हैं।
पारंपरिक लुक में आईं नजर
कंगना रनौत पारंपरिक परिधान में नजर आ रही हैं। उन्हें गोल्डन-रेड और ग्रीन कलर की लहंगा ड्रेस में देखा जा सकता है। उन्होंने हैवी ज्वैलरी से अपना लुक कंपलीट किया है। साथ ही बालों को गजरा लगाकर स्टाइल किया है।
ज्वैलरी शोरूम का किया शुभारंभ
कंगना रनौत ने अयोध्या में ज्वैलरी शोरूम का शुभारंभ किया। कंगना ने अयोध्या आने का अनुभव साझा करते हुए कहा, 'बहुत ही पावन भूमि है अयोध्या'। उन्होंने रामलला के दर्शन के बाद प्रसन्नता जताई।
परिवार के साथ दोबारा आने की योजना
कंगना ने कहा, 'बहुत ही पावन भूमि है। दर्शन होना अपने आप में सौभाग्य की बात है। इतना बड़ा परिसर, जो बहुत ही सुंदर है। अब भव्य मंदिर में दर्शन कर बहुत अच्छा लग रहा है। उन्होंने परिवार के साथ दोबारा अयोध्या आकर रामलला के दर्शन करने की इच्छा जताई'।