फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani

नवरात्रि 2026: परदे पर कब-कब बरसी मां की कृपा? माता रानी पर बनी हैं ये फिल्में, एक की कमाई सुन तो चौंक जाएंगे

Mon, 12 Oct 2026 06:05 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 12 Oct 2026 06:05 AM IST
सार

Movies Based On Mata Rani: शारदीय नवरात्रि शुरू हो चुके हैं। इस मौके पर उन फिल्मों के बारे में जानिए, जो माता रानी की महिमा और कृपा की कहानी पर आधारित हैं। कमाई के मामले में एक फिल्म का चमत्कार सुन तो आप चौंक जाएंगे।

विज्ञापन
Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani
माता रानी पर बनी फिल्में - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इन दिनों सिनेमाघरों में फिल्म 'हनुमान अंश' की खूब चर्चा है। इसकी रिलीज को यूं तो दो महीने से अधिक हो गए हैं, मगर यह अब तक दर्शकों के बीच छाई हुई है। महज दो करोड़ रुपये की लागत में बनी फिल्म दुनियाभर में 400 करोड़ से अधिक की कमाई कर चुकी है। कुछ लोग इसे चमत्कार मान रहे हैं। मगर, चमत्कार का ऐसा ही दृश्य साल 1975 में भी देखने को मिला था। माता रानी पर बनी एक फिल्म आई थी। जानिए उस फिल्म से जुड़े किस्से और साथ ही नवरात्रि पर उन फिल्मों के बारे में भी जानिए, जो माता रानी की महिमा की कहानी दिखाती हैं...

विज्ञापन
Trending Videos

किसान और भगवान
यह फिल्म साल 1974 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दारा सिंह, फिरोज खान और योगिता जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी। एक किसान पर माता रानी के चमत्कार को फिल्म में दिखाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani
जय संतोषी मां - फोटो : अमर उजाला

जय संतोषी मां
यह फिल्म उस साल रिलीज हुई थी, जिस साल सिनेमघरों में अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र की 'शोले' ने दस्तक दी थी। कमाई के मामले में यह 'शोले' के बाद उस साल की दूसरी सबसे कमाऊ फिल्म साबित हुई थी। फिल्म की रिलीज को 50 साल हो चुके हैं और यह आज भी घरों में देखी जाती है। बता दें किं मां संतोषी भी दुर्गा मां का एक रूप हैं, जिनके ऊपर कई फिल्में बन चुकी हैं। फिल्म 'जय संतोषी मां' में भक्तों पर संतोषी मां की कृपा और चमत्कार को दिखाया गया है।

विज्ञापन

Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani
मां वैभव लक्ष्मी - फोटो : सोशल मीडिया

मां वैभव लक्ष्मी
आदिर ईरानी और मीरा माधुरी अभिनीत यह फिल्म 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माता रानी की शक्तियों और चमत्कार को दर्शाया गया है। नवरात्रि में इस फिल्म को आप देख सकते हैं। सुभाष जे. शाह निर्देशित यह फिल्म गुजराती में बनी, जिसे हिंदी में डब किया गया।

Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani
जय मां वैष्णव देवी - फोटो : साभार@imdb

जय मां वैष्णव देवी
शांतिलाल सोनी निर्देशित यह फिल्म साल 1994 में रिलीज हुई थी। इसमें अलोका मुखर्जी, अरुण गोविल, गजेंद्र चौहान, किरण जुनेजा और राकेश बेदी जैसे सितारे नजर आए। फिल्म में अलोका मुखर्जी ने देवी की भूमिका निभाई। इस फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार ने अपनी कंपनी टी-सीरीज के जरिए किया था।

Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani
मां दुर्गा दिव्य हाथी - फोटो : सोशल मीडिया

मां दुर्गा दिव्य हाथी
'बाहुबली' फेम राम्या कृष्णन ने इस फिल्म में मुख्य भूमिका निभाई है, जिसमें उन्होंने माता रानी का किरदार निभाया है। इस फिल्म में हाथी के किरदार ने दर्शकों का मन मोह लिया था। इस फिल्म को भी नवरात्रि में आप देख सकते हैं।
बता दें कि साल 2003 में इस फिल्म को तमिल में 'अन्नाई कालीगाम्बल' और कन्नड़ में 'श्री कालिकांबा' के नाम से बनाया गया था। बाद में इसे हिंदी में 'मां दुर्गा दिव्य हाथी' और तेलुगु में 'अल्लारी गजेन्द्रुडू' के नाम से डब किया गया था।

Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani
मां का चमत्कार - फोटो : सोशल मीडिया

मां का चमत्कार
जया प्रदा और सौंदर्या के अभिनय को इस फिल्म को दर्शकों ने खूब सराहा था। साल 2004 में रिलीज हुई इस फिल्म में साउथ के भी कलाकार मौजूद थे। यह फिल्म नवरात्री में लोगों की पसंद रहती है।

Shardiya Navratri 2026: Jai Santoshi Maa to Maa Ka Chamatkar kisan aur bhagwan Movies Based On Mata Rani
जय संतोषी मां - फोटो : सोशल मीडिया

‘जय संतोषी मां’ 
इस नाम की एक फिल्म जहां 1975 में आई और खूब हिट रही, वहीं इसी नाम से एक फिल्म साल 2006 में आई। इसमें नुसरत भरुचा लीड रोल में नजर आईं। यह उनकी डेब्यू फिल्म है। हालांकि, कमाई के मामले में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर खास नहीं रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed