{"_id":"66869928dcdc21f6f2051210","slug":"sushant-singh-rajput-kiara-advani-starrer-ms-dhoni-the-untold-story-will-re-release-to-celebrate-msd-birthday-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MS Dhoni: फिर से पर्दे पर नजर आएंगे माही, इस तारीख से री रिलीज होने वाली है धोनी की बायोपिक","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
MS Dhoni: फिर से पर्दे पर नजर आएंगे माही, इस तारीख से री रिलीज होने वाली है धोनी की बायोपिक
Thu, 04 Jul 2024 06:25 PM IST
सर्वजीत कृष्णा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सर्वजीत कृष्णा
Updated Thu, 04 Jul 2024 06:25 PM IST
सार
दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैंस के लिए एक खुशखबरी आई है। उनकी फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' एक बार फिर से बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। पूर्व भारतीय कप्तान एम.एस. धोनी के जन्मदिन के अवसर पर ये फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम
विस्तार
भारतीय सिनेप्रेमियों और भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए हाल-फिलहाल का समय काफी शानदार चल रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही इस साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक 'कल्कि 2898 एडी' रिलीज हुई है, जिसका दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा हाल में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने टी 20 का वर्ल्ड कप भी अपने नाम कर लिया। अब एक ऐसी खबर आ रही है, जिससे भारतीय क्रिकेट प्रेमी और भारतीय सिनेप्रेमी दोनों एक साथ खुश हो जाएंगे। दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के जीवन पर बनी सुपरहिट फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' एक बार फिर से रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी'
दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत स्टारर फिल्म 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' हिंदी सिनेमा की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली बायोपिक में से एक है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ी सफलता हासिल की थी। साल 2016 में रिलीज हुई इस फिल्म में दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत के अलावा कियारा आडवाणी और दिशा पटानी ने भी अहम भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म के अन्य कलाकारों में अनुपम खेर, भूमिका चावला, राजेश शर्मा, कुमुद मिश्रा आदि शामिल थे। अब इस फिल्म को एक बार फिर से सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी की जा रही है। फिल्म इस महीने ही सिनेमाघरों में एक बार फिर से रिलीज होने वाली है।
विज्ञापन
Women Oriented Movies: साउथ की इन फिल्मों में अभिनेत्रियां ने संभाला मोर्चा, अपने दम पर हिट कराई फिल्में
विज्ञापन
5 से 11 जुलाई तक फिर से रिलीज होगी फिल्म
हाल ही में यह खुलासा हुआ था कि यह फिल्म एम.एस. धोनी के जन्मदिन के मौके पर 5 जुलाई से 11 जुलाई, 2024 तक पीवीआर आईनॉक्स में एक बार फिर से रिलीज की जाएगी। दर्शकों को दिग्गज क्रिकेटर एमएस धोनी का जीवन एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखने का मौका मिलेगा, जिसमें उनकी चुनौतियां और उपलब्धियां और उनका निजी जीवन दिखाया गया है। इसके अलावा फिल्म में वह आइकोनिक सीन भी है, जब धोनी के छक्के के साथ भारत विश्व विजेता बनता है। हाल में ही भारतीय टीम ने वर्ल्ड कप टी 20 में ट्रॉफी हासिल की है, ऐसे में नई यादों के साथ पुरानी यादों को फिर से जीना दर्शकों के लिए बेहद दिलचस्प रहने वाला है। बता दें कि धोनी का जन्मदिन 7 जुलाई को पड़ता है, इस मौके पर ही फिल्म को फिर से रिलीज किया जा रहा है।
View this post on Instagram
Kalki 2898 AD Hindi: हिंदी पट्टी में इसलिए मात खा गई प्रभास की नई फिल्म, बाहुबली 2 के कलेक्शन से मीलों पीछे
वर्ल्ड कप जीत को बताया था जन्मदिन का तोहफा
हाल में ही धोनी ने टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर बधाई देते हुए एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें उन्होंने इस जीत को अपने जन्मदिन को तोहफा बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा, "विश्व कप चैंपियन 2024। मेरी धड़कनें बढ़ गई थीं, इस स्थिति में भी शांत रहने, आत्मविश्वास रखने और जो आपने किया उसे करने के लिए आप सब को बधाई। सभी भारतीयों की ओर से और पूरी दुनिया की ओर से विश्व कप को घर लाने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।" उन्होंने जन्मदिन के अग्रिम उपहार के लिए भी आभार व्यक्त करते हुए कहा, "अरे, इस अनमोल जन्मदिन के उपहार के लिए धन्यवाद।"
Satya: 'मुंबई का किंग कौन?', सत्या के 26 साल पूरे होने का मनोज बाजपेयी ने मनाया खास अंदाज में जश्न