फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Women Oriented south indian Movies teju belawadi Samantha Ruth Prabhu Anushka Shetty

Women Oriented Movies: साउथ की इन फिल्मों में अभिनेत्रियां ने संभाला मोर्चा, अपने दम पर हिट कराई फिल्में

Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Thu, 04 Jul 2024 05:43 PM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेत्री तेजु बेलावड़ी, सामंथा रुथ प्रभु, अनुष्का शेट्टी और नयनतारा उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो लीड रोल निभाकर फिल्मों को हिट करा चुकी हैं।

विज्ञापन
Women Oriented south indian Movies teju belawadi Samantha Ruth Prabhu Anushka Shetty
दक्षिण भारतीय अभिनेत्रियां - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अधिकतर फिल्मों में अभिनेत्रियों को स्क्रीन पर बहुत कम स्पेस मिलता है। पूरी फिल्म में पुरुष किरदार ही छाए रहते हैं और उन्हीं के इर्द-गिर्द पूरी कहानी चलती है। दूसरी ओर, अभिनेत्रियों के पास ज्यादा कुछ करने का नहीं होता है। हालांकि, कई फिल्में ऐसी भी हैं, जब अभिनेत्रियों को फिल्म के केंद्र में रखा गया तो उन्होंने खुद को साबित कर दिया। तेजु बेलावड़ी, सामंथा रुथ प्रभु, अनुष्का शेट्टी और नयनतारा उन अभिनेत्रियों में शामिल हैं, जो फिल्म में मुख्य किरदार अदा करके उन्हें अपने बूते हिट करा चुकी हैं।

विज्ञापन

Women Oriented south indian Movies teju belawadi Samantha Ruth Prabhu Anushka Shetty
तेजु बेलावड़ी - फोटो : इंस्टाग्राम @teju.belawadi

तेजु बेलावड़ी ने 'गनटुमोटे' फिल्म में मुख्य किरदार अदा किया था। यह फिल्म 2019 में रिलीज हुई थी। इसमें तेजु ने मीरा नाम की एक लड़की का किरदार अदा किया था, जो अपने इर्द-गिर्द की दुनिया को समझने की कोशिश में लगी रहती है। इसके अलावा वो प्रेम और रिश्तों की अवधारणा का भी पता लगाती है। फिल्म ने न्यूयॉर्क इंडियन फिल्म फेस्टिवल में सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार जीता था। इसका निर्देशन रूपा राव ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Women Oriented south indian Movies teju belawadi Samantha Ruth Prabhu Anushka Shetty
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : इंस्टाग्राम @samantharuthprabhuoffl

सामंथा रुथ प्रभु ने अपनी फिल्म 'यशोदा' से खूब चर्चा बटोरी थी। इसमें उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी। सामंथा ने यशोदा का रोल किया था, जो एक मासूम महिला होती है और अपनी लापता बहन को ढूंढने के लिए एक सरोगेट मां बनने के लिए तैयार हो जाती है। कहानी आगे बढ़ती है तो उसे कई चौंकाने वाली बातें पता चलती है। 

विज्ञापन

Women Oriented south indian Movies teju belawadi Samantha Ruth Prabhu Anushka Shetty
अनुष्का शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम @anushkashettyofficial

साल 2009 में रिलीज हुई फिल्म 'अरुंधति' ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। इसमें अनुष्का शेट्टी ने अहम भूमिका अदा की थी। इसमें सोनू सूद, मनोरमा और दिव्य नागेश ने भी काम किया था। यह एक एक्शन हॉरर फिल्म है। इसका निर्देशन के. रामकृष्ण ने किया था। अनुष्का शेट्टी इस फिल्म के केंद्र में थी और उन्होंने अपनी अदाकारी के दम पर फिल्म को हिट करा दिया था।

Women Oriented south indian Movies teju belawadi Samantha Ruth Prabhu Anushka Shetty
नयनतारा - फोटो : इंस्टाग्राम @nayanthara

नयनतारा 'अरम्म' फिल्म में लीड रोल में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने एक ऐसी आईएएस अधिकारी का किरदार निभाया था, जो एक गांव की छोटी लड़की के बोरवेल में गिरने के बाद चुनौतियों का सामना करती है। फिल्म साल 2007 में रिलीज हुई थी। इसका निर्देशन गोपी ननिनार ने किया था। लोगों ने इस फिल्म को खूब पसंद किया और इस पर हिट का ठप्पा भी लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed