{"_id":"668694a0b3ffda0c8005b249","slug":"satya-completes-26-years-of-its-release-manoj-bajpayee-shared-special-post-to-celebrate-2024-07-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Satya: 'मुंबई का किंग कौन?', सत्या के 26 साल पूरे होने का मनोज बाजपेयी ने मनाया खास अंदाज में जश्न","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Satya: 'मुंबई का किंग कौन?', सत्या के 26 साल पूरे होने का मनोज बाजपेयी ने मनाया खास अंदाज में जश्न
राम गोपाल वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म सत्या को भारतीय सिनेमा की सबसे प्रतिष्ठित और क्लासिक फिल्मों में से एक माना जाता है। इस फिल्म को दर्शकों के साथ समीक्षकों की भी भरपूर प्रशंसा मिली थी। वक्त के साथ इस फिल्म की फैन फॉलोइंग और भी ज्यादा बढ़ती चली गई और अब इसे कल्ट फिल्मों में शुमार किया जाता है। हाल ही में इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 26 साल पूरे किए हैं।
2 of 5
सत्या
- फोटो : यूट्यूब
फिल्म में भीकू म्हात्रे की अहम भूमिका निभाने वाले मनोज बाजपेयी ने फिल्म की 26वीं वर्षगांठ को खास अंदाज में मनाया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर सत्या की तस्वीरें साझा कर एक खास डायलॉग के साथ फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।
3 of 5
सत्या
- फोटो : यूट्यूब
इंस्टाग्राम पर सत्या के समय की यादों को ताजा करते हुए अभिनेता ने एक भावुक पोस्ट साझा की। मनोज बाजपेयी ने इस पोस्ट में शेफाली शाह, उर्मिला मातोंडकर, जेडी चक्रवर्ती, सौरभ शुक्ला, अनुराग कश्यप और अन्य के साथ पर्दे के पीछे के पलों फैंस के साथ साझा किया। इस पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा, "मुंबई का किंग कौन? सत्या के 26 साल पूरे"।
इस पोस्ट पर प्रशंसक भी जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक ने लिखा, "मुंबई का किंग भीकू म्हात्रे"। एक प्रशंसक ने लिखा, "गोली मार भेजे में...यह उनके लिए, जिन्हें इस बारे में पता है"। इसके अलावा बहुत से यूजर्स ने खास अंदाज में फिल्म के 26 साल पूरे होने का जश्न मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।