द पैराडाइज: नानी की फिल्म को सेंसर बोर्ड से मिला ‘ए’ सर्टिफिकेट, बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन कमा सकती है इतने करोड़
The paradise Got Certificate From Censor Board: 'द पैराडाइज' को सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसके साथ ही फिल्म ने अपनी एडवांस बुकिंग में ही कमाई करना शुरू कर दिया है। फिल्म ने अपनी रिलीज से पहले ही सिनेमाघरों में माहौल बनाना शुरू पर दिया है। जानें क्या है बुकिंग का गणित?
विस्तार
फिल्म 'द पैराडाइज' को सीबीएफसी से हरी झंड़ी मिल चुकी है। फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों मे रिलीज होने वाली है। इससे पहले ही फिल्म की प्री बुकिंग शुरू हो चुकी है।
सीबीएफसी से मिला सर्टिफिकेट
फिल्म 'द पैराडाइज' को अपनी रिलीज से 3 दिन पहले सीबीएफसी से सर्टिफेकेट मिला। सेंसर बोर्ड ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है। 'ए' सर्टिफिकेट का मतलब है कि 'द पैराडाइज' सिनेमाघरों में केवल वयस्क दर्शकों के लिए ही प्रदर्शित की जाएगी। बताया जा रहा है कि फिल्म की अवधि 2 घंटे 49 मिनट है। 'ए' सर्टिफिकेट के बावजूद, नानी के संदेश से संकेत मिलता है कि उनका मानना है कि फिल्म की अपील वयस्क श्रेणी से परे भी है।
'द पैराडाइज' की नजरें की ओपनिंग पर
'द पैराडाइज' अभिनेता की बहुप्रतिक्षित फिल्म है। फिल्म का नानी को फैंस को बेसब्री से इंतजार है। सैकनिल्क के मुताबिक यह फिल्म अपने ओपनिंग डे में 50 करोड़ रुपये का कारोबार कर सकती है। बॉक्स ऑफिसों पर एडवांस बुकिंग को जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है। तेलुगु भाषा में फिल्म ने पहले ही 35 लाख रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है। इस वजह से रिलीज से पहले के आखिरी 48 घंटों में बुकिंग में और तेजी आने की आशंका के साथ, फिल्म के पहले दिन के प्रदर्शन को लेकर व्यापारिक उम्मीदें बढ़ गई हैं।फिल्म 'द पैराडाइज' ने भारत ही नहीं अमेरिका में भी शानदार प्रदर्शन किया। अपनी एडवांस बुकिंग में 650,000 डॉलर की कमाई की है। पूरी तरह बुकिंग शुरु करने होने पर फिल्म के 10 लाख डॉलर का आंकड़ा पार करने की उम्मीद है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
‘द पैराडाइज’ श्रीकांत ओडेला की एक और महत्वाकांक्षी फिल्म है। एसएलवी सिनेमाज के बैनर तले बनी ‘द पैराडाइज’ 24 सितंबर 2026 को बड़े पैमाने पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म हिंदी, तेलुगु, तमिल, इंग्लिश, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम कुल आठ भाषाओं में आएगी। फिल्म की कास्ट में कई दिग्गज अभिनेता नजर आएंगे।