फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vijay Samantha: विजय देवरकोंडा ने सामंथा पर लुटाया प्यार, केमिस्ट्री देख फैंस बोले- शादी कर लो प्लीज

Sat, 13 May 2023 02:53 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sat, 13 May 2023 02:53 PM IST
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Hugs actress Samantha Ruth Prabhu Kushi Movie BTS Video Fans Say request them to get married
सामंथा रूथ प्रभु, विजय देवरकोंडा - फोटो : social media

विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु की जोड़ी इन दिनों सुर्खियों में चल रहे हैं। दोनों सुपरस्टार्स जल्द ही रोमांटिक फिल्म 'कुशी' में स्क्रीन पर रोमांस फरमाते नजर आएंगे। शिव निर्वाण द्वारा लिखित और निर्देशित रोमांटिक-कॉमेडी कुशी के एलान के बाद से ही ऑन-स्क्रीन और ऑफ-स्क्रीन दोनों की केमिस्ट्री चर्चा बटोर रही है। बीते दिन से 'कुशी' के सेट से विजय देवरकोंडा और सामंथा का एक बीटीएस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों की क्यूट बॉन्डिंग फैंस का दिल जीत रही है। लेकिन वीडियो में एक पल ऐसा आया है, जब दोनों को देख फैंस ने उनसे शादी करने की गुजारिश कर डाली।

Vijay Deverakonda Hugs actress Samantha Ruth Prabhu Kushi Movie BTS Video Fans Say request them to get married
सामंथा-विजय देवराकोंडा - फोटो : सोशल मीडिया

हाल ही में विजय देवरकोंडा ने सोशल मीडिया पर 'कुशी' से सेट पर होती शूटिंग से एक रील साझा की, जिसमें वह सामंथा के साथ प्यार के पल बिताते हुए देखा जा सकता है। सामंथा की इस रील को छिपकर फिल्माने से लेकर अभिनेत्री को गले लगाने तक, वीडियो में दर्शकों को दोनों की केमिस्ट्री की झलक दिखाई दे रही है। इस रील को साझा करते वक्त विजय देवरकोंडा ने लिखा, 'कुशी यह बताने का अवसर कभी नहीं छोड़ती है कि वह आपके लिए कितना मायने रखती है। यहां तक कि अगर वह हमेशा इसका एहसास नहीं करती है।'  

Vijay Deverakonda Hugs actress Samantha Ruth Prabhu Kushi Movie BTS Video Fans Say request them to get married
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

इस वीडियो में फिल्म की शूटिंग से सामंथा और विजय देवरकोंडा के कुछ अनदेखे पल दिखाई दे रहे हैं। इसमें एक पल ऐसा आता है, जब विजय, सामंथा को जोर से गले लगा लेते हैं। बस यही पल ऐसा था, जिसे देखते ही फैंस खुशी से झूम उठे। फैंस को इस वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री कुछ इस कदर भा रही है कि सभी उनसे शादी करने की अपील कर रहे हैं। इस वीडियो के जरिए फैंस दोनों की जोड़ी पर खूब प्यार बरसा रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vijay Deverakonda (@thedeverakonda)

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Deverakonda Hugs actress Samantha Ruth Prabhu Kushi Movie BTS Video Fans Say request them to get married
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

आपको बता दें, इससे पहले सामंथा रुथ प्रभु ने विजय देवरकोंडा के जन्मदिन पर एक पोस्ट साझा किया था, जिसमें अभिनेत्री ने उन्हें अपना सबसे अच्छा दोस्त बताया था। सामंथा ने लिखा, 'मेरे अच्छे दोस्त और मेरे सबसे पसंदीदा सह-कलाकारों में से एक विजय देवरकोंडा के जन्मदिन की पोस्ट जारी करने की खुशी और आपकी सफलता के लिए प्रार्थना करना क्योंकि आप वास्तव में हर चीज में बेस्ट के हकदार हैं।'

विज्ञापन
Vijay Deverakonda Hugs actress Samantha Ruth Prabhu Kushi Movie BTS Video Fans Say request them to get married
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : insta

'कुशी' में विजय देवरकोंडा और सामंथा की जोड़ी दूसरी बार पर्दे पर साथ काम करती नजर आने वाली है। इससे पहले वह फिल्म 'महानती' में किया था। विजय ने 'अर्जुन रेड्डी', 'गीता गोविंदम' और 'डियर कॉमरेड' जैसी फिल्मों में अपने प्रदर्शन से दर्शकों के बीच पहचान हासिल की है। वहीं सामंथा रुथ प्रभु को आखिरी बार फिल्म 'शाकुंतलम' में देखा गया था। इसके साथ ही वह वरुण धवन के साथ 'सिटाडेल' में भी नजर आने वाली हैं।
KRK: ‘द केरल स्टोरी का प्रमोशन चुनाव नहीं जिता सकता’, कर्नाटक चुनाव को लेकर एक्टर ने बीजेपी पर कसा तंज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed