फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Prithviraj Sukumaran: 25 करोड़ रुपये जुर्माना देने के दावे पर भड़के पृथ्वीराज, यूट्यूब चैनल पर करेंगे केस

Thu, 11 May 2023 05:51 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 11 May 2023 05:51 PM IST
विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran lashes outthe claim of paying a fine of Rs 25 crore will file a case on YouTube channel
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

मलयालम सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने  एक समाचार रिपोर्ट पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। इस रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि वह एक प्रोपेगेंडा फिल्में बना रहे थे और उन्हें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को 25 करोड़ रुपये का जुर्माना देना पड़ा था। 


OTT: 90 के दशक में पर्दे पर राज, अब ओटीटी के जरिए कमबैक से दिखाया कमाल, इन हसीनाओं का जारी है धमाल

Prithviraj Sukumaran lashes outthe claim of paying a fine of Rs 25 crore will file a case on YouTube channel
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

एक यूट्यूब चैनल ने एक रिपोर्ट जारी कर दावा किया था कि पृथ्वीराज सुकुमारन को मध्य पूर्व के कुछ स्रोतों से धन प्राप्त हुआ था जिसकी जांच प्रवर्तन निदेशालय कर रहा था। रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि जाने-माने निर्माता एंटनी पेरुंबवूर और लिस्टिन स्टीफन की भी ईडी द्वारा जांच की जा रही थी।
Upcoming Films: बॉलीवुड कैलेंडर में बड़ा बदलाव, 2023 में बदली इन फिल्मों की रिलीज डेट

Prithviraj Sukumaran lashes outthe claim of paying a fine of Rs 25 crore will file a case on YouTube channel
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

इस चैनल की ओर से आरोप लगाया गया है कि मलयालम सिनेमा के माध्यम से मध्य पूर्व से केरल में काला धन आ रहा है। साथ ही रिपोर्ट में यह भी दावा किया गया था कि इंडस्ट्री में कुछ लोग इस प्रक्रिया को सुविधाजनक बना रहे हैं।
Bollywood: बॉलीवुड की ये खूबसूरत हसीनाएं विलेन के किरदार में भी लूट चुकी हैं वाहवाही, चौंका देगी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran lashes outthe claim of paying a fine of Rs 25 crore will file a case on YouTube channel
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज सुकुमारन ने सोशल मीडिया पर इन आरोपों की निंदा की है। उन्होंने लिखा, "आरोप पूरी तरह से झूठे, दुर्भावनापूर्ण और मानहानिकारक हैं।" साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि वह यूट्यूब चैनल के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करेंगे। अभिनेता ने यह भी कहा कि चैनल के खिलाफ सिविल और आपराधिक दोनों मामले दर्ज कराए जाएंगे। अभिनेता ने अपने पोस्ट में गुस्सा जाहिर करते हुए कहा कि खबरों के नाम पर झूठ बोलने की सीमा होती है।
Tiger 3: शुरू हो गई सलमान-शाहरुख के एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग, महज सात दिनों के लिए खर्च होंगे इतने करोड़

View this post on Instagram

A post shared by Prithviraj Sukumaran (@therealprithvi)

विज्ञापन
Prithviraj Sukumaran lashes outthe claim of paying a fine of Rs 25 crore will file a case on YouTube channel
पृथ्वीराज सुकुमारन - फोटो : सोशल मीडिया

पृथ्वीराज ने सोशल मीडिया पर लिखा, "मैं आमतौर पर इनकी उपेक्षा करता हूं क्योंकि हम जिस समय में रह रहे हैं उसमें "नैतिक पत्रकारिता" जैसे शब्द तेजी से बेमानी हो रहे हैं। लेकिन समाचार के नाम पर झूठ के प्रचार की एक सीमा है। यह एक ऐसी लड़ाई है जिसे मैं आखिर तक लड़ूंगा। दीवानी और आपराधिक मानहानि के आरोप दायर करने जा रहा हूं। मैं आप सभी को बता दूं कि मैंने कोई जुर्माना नहीं भरा है।''
Vijay Varma : इस शर्त पर विजय वर्मा ने स्वीकार किया था 'दहाड़' का ऑफर, जानें क्या हुई है डायरेक्टर से डील
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed