ओम चैप्टर 1 ट्रेलर: धांसू एक्शन अवतार में नजर आए धनुष, खाकी वर्दी पहने दिखीं साई पल्लवी, कब रिलीज होगी फिल्म?
- OM Trailer Out: धनुष इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'ओएम- चैप्टर 1 - उधिरम द ब्लड वुड' को लेकर सुर्खियों में हैं।
- इस फिल्म का ट्रेलर जारी हो गया है। धनुष एक्शन का दम दिखाते नजर आए हैं।
- इन दिनों फिल्म 'रामायण' में माता सीता की भूमिका में नजर आ रहीं साई पल्लवी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
विस्तार
अभिनेता धनुष और साई पल्लवी अभिनीत फिल्म 'ओम चैप्टर 1' का ट्रेलर जारी हो गया है। साई पल्लवी खाकी पहने नजर आ रही हैं। नितेश तिवारी की 'रामायण' में माता सीता की भूमिका निभाने वाली साई पल्लवी इस फिल्म में आईपीएस अधिकारी नित्या रेड्डी के किरदार में नजर आएंगे।
मेकर्स ने मांगी माफी
मेकर्स ने ट्रेलर जारी करते हुए देरी के लिए माफी मांगी है। दरअसल, इस फिल्म के ट्रेलर का फैंस को काफी बेसब्री से इंतजार था। अब जब ट्रेलर रिलीज हुआ है तो मेकर्स ने इंतजार कराए जाने के लिए खेद जताया है। उन्होंने कैप्शन लिखा है, 'देरी के लिए माफी और अब हंगामा शुरू करने का समय आ गया है। 'ओम' का ट्रेलर रिलीज हो चुका है।
कब रिलीज होगी फिल्म?
यह फिल्म 20 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसे पैन इंडिया लेवल पर रिलीज किया जा रहा है। के ट्रेलर में देखा जा सकता है कि 'ओम' लाल चंदन की तस्करी की दुनिया पर आधारित है। धनुष एक लकड़हारे की भूमिका में हैं। धीरे-धीरे उनका किरदार एक खतरनाक सिंडिकेट में फंस जाता है। वहीं, साई पल्लवी सीबीआई ऑफिसर के रूप में लाल चंदन की तस्करी के एक मामले की जांच करती हैं।
ये सितारे भी हैं फिल्म का हिस्सा
बता दें कि इस फिल्म में ममूटी भी अहम भूमिका में हैं। इसके अलावा बॉलीवुड अभिनेता नसीरुद्दीन शाह भी हैं। साउथ एक्ट्रेस श्रीलीला भी फिल्म का हिस्सा हैं, जो धनुष की पत्नी की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन 'अमरन' फेम राजकुमार पेरियासामी ने किया है। उन्होंने ही इस फिल्म को लिखा भी है।
