Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Ramayana Box Office Collection Day 10: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Ravi Dubey Movie Saturday Earning

रामायण बॉक्स ऑफिस: 10वें दिन कितना चला 'रामायण' का जादू? 'कांतारा 2', 'कल्कि'-'जवान' तीनों पर मारा झपट्टा

Sat, 14 Nov 2026 08:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 14 Nov 2026 08:15 PM IST
सार

  • Ramayana Day 10 Collection: फिल्म 'रामायण' की रिलीज को आज 10 दिन पूरे हो गए हैं।
  • यह भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 600 करोड़ क्लब का हिस्सा बन चुकी है।
  • इसी के साथ इसने 'जवान', 'कल्कि 2898 एडी' और  'कांतारा 2' के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है।

विज्ञापन
Ramayana Box Office Collection Day 10: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Ravi Dubey Movie Saturday Earning
रामायण फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश अभिनीत मेगा बजट फिल्म 'रामायण' 05 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसे बनाने में पानी की तरह पैसा बहाया गया। कमाई के मामले में भी यह फिल्म कमाल कर रही है। वर्ल्डवाइड जहां हजार करोड़ी बन चुकी है। वहीं, भारत में यह 600 करोड़ के कुनबे का हिस्सा बन गई है। रिलीज के 10वें ही दिन इसने 'जवान', 'कल्कि' और 'कांतारा 2' को धूल चटा दी है। जानिए आज 10वें दिन इसका कैसा प्रदर्शन रहा?

विज्ञापन
Trending Videos

Ramayana Box Office Collection Day 10: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Ravi Dubey Movie Saturday Earning
रामायण - फोटो : यूट्यूब

10वें दिन कितना चला जादू?
फिल्म रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर ठीकठाक शुरुआत की थी। इसने पहले दिन 64.85 करोड़ रुपये कमाए थे। पांचवें दिन इसने सबसे ज्यादा 107.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। 

  • कल दूसरे शुक्रवार को यानी नौवें दिन इस फिल्म की कमाई 48.10 करोड़ रुपये रही थी।
  • वहीं, आज खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क पर प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने 50.51 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • इसी के साथ 10 दिनों का टोटल नेट कलेक्शन 663.21 करोड़ रुपये हो चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 10: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Ravi Dubey Movie Saturday Earning
रामायण - फोटो : इंस्टाग्राम @worldoframayana

10वें दिन पलट दिया 'जवान' का तख्त?
वीकएंड पर एक बार फिर फिल्म 'रामायण' ने जोर दिखाया है। इसने महज दस दिनों के अंदर ही शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' के लाइफटाइम नेट कलेक्शन को धूल चटा दी है। इसके अलावा 'कल्कि 2898 एडी' और 'कांतारा 2' के टोटल कलेक्शन को भी पीछे छोड़ चुकी है।

  • 2023 में आई 'जवान' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 640.25  करोड़ रुपये रहा।
  • 2024 में आई 'कल्कि 2898 एडी' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 646.31 करोड़ रुपये रहा।
  • 2025 में आई 'कांतारा 2' का टोटल इंडिया नेट कलेक्शन 622.48 करोड़ रुपये रहा।
विज्ञापन

Ramayana Box Office Collection Day 10: Ranbir Kapoor Yash Sai Pallavi Ravi Dubey Movie Saturday Earning
'रामायण' फिल्म - फोटो : अमर उजाला

वर्ल्डवाइड भी दिखाया करिश्मा
फिल्म 'रामायण' न सिर्फ देश में, बल्कि विदेशों में भी शानदार कमाई कर रही है। इस फिल्म का पिछले नौ दिनों में वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1,111 करोड़ रुपये हो चुका है। वर्ल्डवाइड कमाई के मामले में यह 'पठान' (1,055 करोड़ रुपये) और 'कल्कि' (1,042 करोड़ रुपये) को पीछे छोड़ चुकी है। अब इसकी नजर 'जवान' के वर्ल्डवाइड कलेक्शन के रिकॉर्ड पर हैं। 'रामायण' को जिस प्रकार का रेस्पॉन्स मिल रहा है, उम्मीद है कि यह जल्द ही 'जवान' (1,160 करोड़ रुपये) को ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर भी पीछे छोड़ देगी।
बता दें कि फिल्म 'रामायण' में अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, रकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे और लारा दत्ता जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed