फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Thalapathy Vijay: 'घिल्ली' से लेकर 'बद्री' तक, इन तेलुगु फिल्मों के रीमेक में नजर आ चुके हैं दलपति विजय

Sat, 30 Nov 2024 04:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sat, 30 Nov 2024 04:45 PM IST
सार

दलपति विजय का करियर कई तेलुगु फिल्मों के रीमेक से भरपूर रहा है। इन फिल्मों ने न केवल उनके अभिनय को प्रगति दी, बल्कि उन्हें तमिल सिनेमा का सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक भी बना दिया। 

विज्ञापन
Thalapathy 69 Actor Vijay Telugu Remake Movies Ninaithen Vandhai  Priyamaanavale Badri Ghilli Aathi Youth
दलपति विजय - फोटो : अमर उजाला

तमिल सुपरस्टार दलपति विजय अपने शानदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने अपने करियर में कई तेलुगु फिल्मों के रीमेक में काम किया है। उनकी फिल्में न केवल तमिल सिनेमा में, बल्कि हिंदी और अन्य भाषाओं में भी जबर्दस्त हिट रही हैं। हाल ही में खबर आई थी कि उनकी आगामी फिल्म दलपति 69 एक रीमेक होगी, लेकिन बाद में यह भी खबर आई कि यह एक ओरिजिनल फिल्म होगी। हालांकि, इससे पहले विजय ने कई बार तेलुगु फिल्मों के रीमेक में अपनी भूमिका निभाई है। आइए जानते हैं दलपति विजय की कुछ प्रमुख तमिल फिल्मों के बारे में, जो तेलुगु फिल्मों का रीमेक थीं।

Thalapathy 69 Actor Vijay Telugu Remake Movies Ninaithen Vandhai  Priyamaanavale Badri Ghilli Aathi Youth
निनैथेन वंधई - फोटो : यूट्यूब
निनैथेन वंधई
तेलुगु फिल्म: पेल्ली संदादी

विजय की यह फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा थी, जो तेलुगु फिल्म पेल्ली संदादी का रीमेक थी। फिल्म में विजय, रंभा और देवयानी ने प्रमुख भूमिकाएं निभाईं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और इसे सकारात्मक समीक्षाएं भी मिलीं।

Thalapathy 69 Actor Vijay Telugu Remake Movies Ninaithen Vandhai  Priyamaanavale Badri Ghilli Aathi Youth
प्रियमानवले - फोटो : यूट्यूब
प्रियमानावले
तेलुगु फिल्म: पवित्र बंधम

प्रियमानावले में विजय और सिमरन ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं। यह एक रोमांटिक ड्रामा थी, जिसे के सेल्वा भारती ने निर्देशित किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और विजय के करियर में एक और हिट जोड़ी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Thalapathy 69 Actor Vijay Telugu Remake Movies Ninaithen Vandhai  Priyamaanavale Badri Ghilli Aathi Youth
बद्री - फोटो : यूट्यूब
बद्री
तेलुगु फिल्म: बद्री

विजय की फिल्म बद्री ने तमिल दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित किया, जो कि तेलुगु फिल्म बद्री का रीमेक थी। इसमें विजय, भूमिका चावला और मोनल मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म रोमांटिक ड्रामा थी। इसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता प्राप्त की थी।

विज्ञापन
Thalapathy 69 Actor Vijay Telugu Remake Movies Ninaithen Vandhai  Priyamaanavale Badri Ghilli Aathi Youth
यूथ - फोटो : यूट्यूब
यूथ
तेलुगु फिल्म: चिरु नववुतो

यूथ एक रोमांटिक-ड्रामा फिल्म थी, जो तेलुगु फिल्म चिरु नववुतो का रीमेक थी। इस फिल्म में विजय और संध्या की जोड़ी को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और विजय के करियर का एक और मील का पत्थर साबित हुई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed