साउथ सिनेमा स्टार नरेश चौथी बार शादी के बंधन में बंध गए हैं। अभिनेता ने अपनी तीसरी पत्नी राम्या रघुपति से अलग होने के बाद पवित्रा लोकेश संग सात फेरे लिए हैं। नरेश और पवित्रा दोनों ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी नई जिंदगी की शुरुआत की खुशी फैंस के साथ साझा की है। कपल को फैंस की तरफ से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं।
Naresh: तेलुगू स्टार नरेश ने इस हसीना संग रचाई चौथी शादी, अभिनेत्री ने भी तीसरी बार लिए सात फेरे
तेलुगू स्टार नरेश ने इंडस्ट्री की ही हसीना से चौथी शादी की है। वहीं इस अभिनेत्री ने भी नरेश के साथ तीसरी बार सात फेरे लिए हैं।
तेलुगू स्टार नरेश ने एक ट्वीट साझा कर लोगों से अपने दामपत्य जीवन के लिए आशीर्वाद मांगा है। ट्वीट में अभिनेता ने लिखा है, 'हमारी इस नई यात्रा में जीवन भर शांति और आनंद के लिए आपका आशीर्वाद चाहता हूं ...!' इसके आगे नरेश ने पंक्तियों में लिखा, 'एक पवित्र बंधन, दो दिल, तीन गांठ, सात कदम, आपके आशीर्वाद का आकांक्षी - आपका नरेश।'
गौरतलब है कि राम्या रघुपति, नरेश की चौथी पत्नी हैं। इससे पहले अभिनेता ने तीन शादियां की थीं और तीनों ही पत्नियों से उनके एक-एक बच्चे हैं। नरेश ने सबसे पहले दिग्गज नृत्य गुरु श्रीनू की बेटी से शादी रचाई थी, जिससे उनका एक बेटा नवीन विजय कृष्ण है। इसके बाद उन्होंने प्रसिद्ध तेलुगु कवि और गीतकार देवुलापल्ली कृष्ण शास्त्री की पोती रेखा सुपिर्या से शादी की, जिनके साथ उनका तेजा नाम का एक बेटा है।
Seeking your blessings for a life time of peace & joy in this new journey of us🤗
ఒక పవిత్ర బంధం
రెండు మనసులు
మూడు ముళ్ళు
ఏడు అడుగులు 🙏
మీ ఆశీస్సులు కోరుకుంటూ ఇట్లు
- మీ #PavitraNaresh ❤️ pic.twitter.com/f26dgXXl6g
नरेश ने तीसरी शादी अपने से 20 साल छोटी राम्या रघुपति से की। राम्या रघुपति 'केजीएफ' फिल्म निर्देशक प्रशांत नील और एपी राजनेता रघुवीरा रेड्डी की भतीजी हैं। राम्या से भी नरेश का एक बेटा है। वहीं, जिंदगी में आगे बढ़ते हुए नरेश ने कन्नड़-तेलुगू फिल्म की सहायक अभिनेत्री पवित्रा लोकेश से चौथी शादी कर ली है। दोनों की शादीशुदा जिंदगी के लिए फैंस उन्हें दिल खोलकर बधाइयां दे रहे हैं।
बता दें कि पवित्रा लोकेश की भी ये तीसरी शादी है। पवित्रा ने सबसे पहले एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की थी और बाद में कन्नड़ फिल्म अभिनेता सुचेंद्र प्रसाद के साथ लंबे समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहने के बाद शादी रचाई थी। रिपोर्ट्स की मानें तो पवित्रा और नरेश साल 2021 से लिव-इन रिलेशनशिप में थे और अब दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।