फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Suriya starrer Kanguva director Siruthai Siva has made many successful movies which have been remaked

Siruthai Siva: काफी सफल रहे हैं 'कंगुवा' के निर्देशक सिरुथाई शिवा, उनकी इन फिल्मों का जमकर हुआ है रीमेक

Thu, 14 Nov 2024 05:42 PM IST
सर्वजीत कृष्णा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सर्वजीत कृष्णा Updated Thu, 14 Nov 2024 05:42 PM IST
सार

Siruthai Siva Movies:'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित और बहुचर्चित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म के निर्देशक सिरुथाई शिवा ने इससे पहले भी कई शानदार और सफल फिल्में बनाई हैं। आज इस लेख में हम बात करेंगे उनके पांच सफल और चर्चित फिल्मों के बारे में, जिसकी सफलता के बाद कई भाषाओं में उनका रीमेक किया गया।
 

विज्ञापन
Suriya starrer Kanguva director Siruthai Siva has made many successful movies which have been remaked
सिरुथाई शिवा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

साउथ सुपरस्टार सूर्या और बॉलीवुड स्टार बॉबी देओल की मुख्य भूमिकाओं वाली फिल्म 'कंगुवा' इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म को जाने-माने निर्देशक शिवा ने निर्देशित किया है, जिनका पूरा नाम शिवकुमार जयकुमार है। हालांकि, पेशेवर रूप से उनके उपनाम शिव या सिरुथाई शिवा के नाम से उन्हें ज्यादा प्रसिद्धी मिली है। वो एक निर्देशक, पटकथा लेखक, गीतकार और छायाकार हैं, जो मुख्य रूप से तमिल सिनेमा उद्योग में काम करते हैं। बतौर पटकथा लेखक अच्छा नाम कमाने के बाद उन्होंने साल 2008 में में फिल्म 'शौर्यम' के साथ बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरआत की। इसके बाद उन्होंने बतौर निर्देशक कई सफल फिल्में बनाईं। चलिए, जानते हैं उनके पांच सबसे सफल फिल्मों के बारे में। 

विज्ञापन

Suriya starrer Kanguva director Siruthai Siva has made many successful movies which have been remaked
सिरुथाई शिवा-सूर्या-देवी श्री प्रसाद - फोटो : एक्स @@directorsiva

'शौर्यम' 
ये साल 2008 में रिलीज हुई तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म है, जिसका निर्माण वी. आनंद प्रसाद ने भव्य क्रिएशन्स के बैनर तले किया है। एक निर्देशक के तौर पर ये सिरुथाई शिवा की पहली फिल्म है। इसमें गोपीचंद, अनुष्का शेट्टी, पूनम कौर प्रमुख भूमिकाओं में नजर आए थे। ये फिल्म 25 सितंबर 2008 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म मास ऑडियंस के लिए बनाई गई थी, जिसे उनका प्यार भी मिला। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल भी रही थी, जिसे बाद में कन्नड़ में 'शौर्य' के रूप में, धालीवुड में 'मोने बोरो कोष्टो' के रूप में और तमिल में प्रभु देवा द्वारा 'वेदी' के रूप में बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Suriya starrer Kanguva director Siruthai Siva has made many successful movies which have been remaked
सिरुथाई शिवा - फोटो : एक्स @@directorsiva

'सिरुथाई' 
साल 2011 में रिलीज हुई ये तमिल भाषा की एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन शिवा ने किया है। उन्होंने इस फिल्म का सह-लेखन भी किया है। ये फिल्म  एस.एस. राजामौली द्वारा निर्देशित 2006 की तेलुगु फिल्म 'विक्रमारकुडु' का रीमेक है। इसमें कार्थी ने तमन्ना भाटिया और कॉमेडियन संथानम के साथ दोहरी भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का निर्माण के.ई. ज्ञानवेलराजा ने किया था। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल हुई थी। इसे बाद में बंगाली भाषा में 'बिक्रम सिंहा: द लायन इज बैक' के रूप में बनाया गया था। इस फिल्म की सफलता के बाद से ही निर्देशक शिवा को "सिरुथाई शिवा" के रूप में जाना जाने लगा।
Bhool Bhulaiyaa 3: 'मैं अजय-रोहित से मिला लेकिन....', सिंघम अगेन से टक्कर पर भूषण कुमार ने खोल दिया ये राज

विज्ञापन

Suriya starrer Kanguva director Siruthai Siva has made many successful movies which have been remaked
शिवा-अजीत - फोटो : एक्स @@directorsiva

'वीरम' 
ये साल 2014 की तमिल भाषा की रोमांटिक एक्शन कॉमेडी फिल्म है। विजया प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित इस फिल्म का सिरुथाई शिवा ने सह-लेखन भी किया है। फिल्म में अजित कुमार और तमन्ना भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने तैयार किया था। फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिली थीं। ये फिल्म व्यावसायिक रूप से भी अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रही थी, जिसने 45 करोड़ के बजट में बनने के बाद 83-130 करोड़ की कमाई की थी। इस फिल्म को बाद में तेलुगु में 'कटामारायुडु' (2017), कन्नड़ में 'ओडेया' (2019) और हिंदी में सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' (2023) के रूप में बनाया गया था।
Preity Zinta: 'वीर जारा' के 20 साल पूरे होने पर प्रीति जिंटा ने लिखी ये खास बात, बताया फिल्म से क्या सीखा

Suriya starrer Kanguva director Siruthai Siva has made many successful movies which have been remaked
शिवा-अजीत - फोटो : एक्स @@directorsiva

'वेदालम' 
ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी, जो तमिल भाषा की एक्शन फिल्म है। इसमें अजित कुमार और लक्ष्मी मेनन मुख्य भूमिका में नजर आए थे, जबकि श्रुति हसन, अश्विन काकुमानु, राहुल देव, थम्बी रामैया, कबीर दुहान सिंह और सूरी सहायक भूमिका में दिखे थे। अजित और शिवा की पिछली फिल्म वीरम की सफलता के बाद साल 2014 में इसकी घोषणा की गई थी। फिल्म में काफी देरी हुई, लेकिन रिलीज के वक्त फिल्म को सकारात्मक समीक्षाएं मिलीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 120-150 करोड़ रुपये की कमाई की। इस फिल्म को बाद में साल 2018 में बंगाली में 'सुल्तान: द सेवियर' और 2023 में तेलुगु में 'भोला शंकर' के रूप में बनाया गया था। 
Mukesh Khanna: शक्तिमान कौन बनेगा इसका फैसला मैं करूंगा- मुकेश खन्ना, अक्षय की 'पृथ्वीराज चौहान' पर कही ये बात

Suriya starrer Kanguva director Siruthai Siva has made many successful movies which have been remaked
सिरुथाई शिवा - फोटो : एक्स @directorsiva

'विश्वासम'
साल 2019 की ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है, जिसका निर्देशन शिवा ने किया और इसका निर्माण सत्य ज्योति फिल्म्स द्वारा किया गया है। फिल्म में अजित कुमार, नयनतारा और जगपति बाबू मुख्य भूमिकाओं में हैं। ये फिल्म अजीत के साथ शिवा की तीसरी फिल्म थी। फिल्म को आलोचकों से मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिली थीं। हालांकि, यह फिल्म व्यावसायिक रूप से काफी सफल रही, जिसने लगभग 185-200 करोड़ की कमाई की थी। यह 2019 की सबसे अधिक कमाई करने वाली दक्षिण भारतीय फिल्मों में शुमार हुई थी और 2019 की तीसरी सबसे अधिक कमाई करने वाली तमिल फिल्म बन गई थी। 
Mahavatar: परशुराम के दोनों हाथ नीचे तो फिर फरसा कहां टिका, ‘महावतार’ के अंग्रेजी पोस्टर में दिखी भारी चूक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed