अश्वत्थामा बलिर्व्यासो हनुमांश्च विभीषणः, कृपः परशुरामश्च सप्तैते चिरंजीविनः, अर्थात अश्वत्थामा, बलि, व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य और भगवान परशुराम ये सात चिरंजीवी हैं। सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्, जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जित, इसका अर्थ है कि यदि इन सात का और ऋषि मार्कण्डेय के नाम के साथ नित्य स्मरण किया जाए तो मनुष्य निरोगी रहकर और 100 वर्ष की आयु को प्राप्त होता है। इन चिरंजीवियों में फिल्मों के शौकीनों को अश्वत्थामा हाल ही में फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए। उससे पहले निर्देशक प्रशांत वर्मा की फिल्म ‘हनुमान’ और उसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ के चर्चे हर तरफ हैं और अब बारी है एक और चिरंजीवी की कहानी के परदे पर उतरने की, यानी परशुराम। लेकिन, बुधवार को जारी हुए इस फिल्म के पोस्टर में एक बड़ी गलती है।
2 of 5
छावा का पोस्टर और विकी कौशल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
भगवान विष्णु के धरती पर हुए अवतारों में परशुराम छठे अवतार हैं। और, इन्हीं पर निर्माता दिनेश विजन अपनी अगली फिल्म बनाने जा रहे हैं। दरअसल, अपने करीबी अभिनेता विकी कौशल की चिर प्रतीक्षित फिल्म ‘छावा’ की रिलीज डेट दिसंबर के पहले हफ्ते से खिसका देने के बाद इसके निर्माता दिनेश विजन ने विकी को एक नई फिल्म दी है। इस फिल्म का नाम है ‘महावतार’ और ये कलियुग में भी मौजूद सात चिरंजीवियों में से एक परशुराम की कहानी बताएगी।
3 of 5
दिनेश विजन और महावतार का पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
ऋषि जमदग्नि के पुत्र रूप में हुए इस विष्णु अवतार की पूजा मातृहंता होने के कारण कम ही की जाती है। परशुराम के मंदिर भी इसीलिए बिरले ही हैं और घर में उनकी पूजा नहीं होती। परशुराम अवतार की इस कहानी में दिनेश विजन किस प्रसंग को दर्शाने वाले हैं, इसका खुलासा अभी नहीं हुआ है लेकिन जिस तरह हड़बड़ी में फिल्म के पोस्टर एआई (कृत्रिम मेधा) के जरिये बनाकर जारी कर दिए गए हैं, उस पर लोग खूब चर्चाएं कर रहे हैं। विक्की कौशल का जिस पोस्टर में चेहरा दिख रहा है, लोग उसे साफ एआई से बना पोस्टर बता रहे हैं।
4 of 5
परशुराम
- फोटो : सोशल मीडिया
हॉलीवुड की हिट फिल्म फ्रेंचाइजी ‘ड्यून’ से पहले की कहानी ‘ड्यून प्रोफेसी’ का पहला एपिसोड देखने के लिए बुधवार को सनी सुपर साउंड में जुटे तमाम फिल्म समीक्षक भी इस पर चर्चा करते दिखे। ‘महावतार’ के एलान में दूसरा पोस्टर जो विकी कौशल की पीठ का जारी किया गया है, उसके एआई से बने होने में लोगों को संदेह ही नहीं है क्योंकि इस पोस्टर में विकी कौशल के दोनों हाथ नीचे हैं और फरसा सीने की तरफ बिना किसी आधार के हवा में दिख रहा है। शास्त्रोक्त नियमों के अनुसार हाथ में लेकर जिन अस्त्रों से प्रहार किया जाता है, उन्हें पीठ पर अपने हस्त कौशल के अनुसार ही धारण करना चाहिए।
5 of 5
महावतार और महाकाली के पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इस चूक की तरफ फिल्म के निर्देशक अमर कौशिक का ध्यान भी आकृष्ट कराया गया लेकिन फिलहाल इस पर उनकी कोई टिप्पणी नहीं मिली है। फिल्म का हिंदी में कोई पोस्टर निर्माता दिनेश विजन ने जारी नहीं किया है। अलबत्ता फिल्म का अंग्रेजी में लिखने का स्टाइल पूरा का पूरा प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की हाल ही में घोषित फिल्म ‘महाकाली’ की कॉपी लग रहा है।
Kubera Teaser: धनुष और रश्मिका के आगामी फिल्म 'कुबेर' पर आई नई जानकारी, इस सुपरस्टार के द्वारा जारी होगा टीजर
संबंधित वीडियो