फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhool Bhulaiyaa 3 Producer Bhushan kumar reveals his efforts to prevent Box Office Clash with singham again

Bhool Bhulaiyaa 3: 'मैं अजय-रोहित से मिला लेकिन....', सिंघम अगेन से टक्कर पर भूषण कुमार ने खोल दिया ये राज

Thu, 14 Nov 2024 12:26 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 14 Nov 2024 12:26 AM IST
सार

निर्माता भूषण कुमार इन दिनों अपनी फिल्म भूल भुलैया 3 की सफलता का लुत्फ उठा रहे हैं। हाल ही में उन्होंने एक बातचीत में सिंघम अगेन से हुई टक्कर को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

विज्ञापन
Bhool Bhulaiyaa 3 Producer Bhushan kumar reveals his efforts to prevent Box Office Clash with singham again
सिंघम अगेन, भूषण कुमार, भूल भुलैया 3 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

बॉक्स-ऑफिस पर 2024 का सबसे बड़ा टकराव दिवाली पर भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन के बीच दिखा। जहां एक ओर भूल भूलैया 3 ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 200 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। वहीं, सिंघम अगेन अब तक अपनी लागत के बराबर भी कलेक्शन नहीं कर पाई है। भूल भुलैया 3 को मिली सफलता के बीच इसके निर्माता भूषण कुमार ने अब एक बातचीत में दोनों फिल्मों की टक्कर को रोकने के पीछे के प्रयासों के बारे में जानकारी साझा की है। 

विज्ञापन

Bhool Bhulaiyaa 3 Collection Day 13: रूह बाबा-मंजुलिका का बॉक्स ऑफिस पर कब्जा, 13वें दिन फिल्म ने की इतनी कमाई

विज्ञापन

भूषण ने किया था टकराव रोकने का प्रयास

कनेक्ट सिने के साथ हाल ही में बातचीत में भूषण कुमार ने खुलासा किया कि उन्होंने सिंघम अगेन के अभिनेता अजय देवगन और निर्देशक रोहित शेट्टी के साथ मिलकर इस टकराव से बचने की कोशिश की थी। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि प्रतिबद्धताओं की वजह से यह प्रयास सफल नहीं रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अजय देवगन-रोहित शेट्टी से की थी मुलाकात

भूषण  कुमार ने कहा, "मैंने अजय देवगन सर और रोहित शेट्टी से भी मुलाकात की। मैंने उनसे कहा कि मैंने पहले फिल्म की घोषणा की थी और ओटीटी प्लेटफॉर्म को लेकर कुछ प्रतिबद्धताएं हैं, इसलिए मैं फिल्म को आगे नहीं बढ़ा सकता। 


फिर भी नहीं बनी बात

उन्होंने आगे कहा, "वे समझ गए, लेकिन उनकी भी अपनी सीमाएं थीं, क्योंकि फिल्म का विषय रामायण से प्रेरित था, इसलिए वे दिवाली रिलीज नहीं छोड़ सकते थे।" 


भूल भुलैया 3 कर रही जमकर कमाई

भूल भुलैया 3 की बात करें तो बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी धमाल मचा रही है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक 13वें दिन फिल्म ने टिकट खिड़की पर तीन करोड़ 85 लाख रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 212.10 करोड़ रुपये हो चुकी है।

Anupam Kher: जब न्यू एम्स्टर्डम सीरीज में अनुपम खेर को बोलने थे अंग्रेजी डायलॉग्स, सुबह 4 बजे उठकर की तैयारी
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed