{"_id":"658d7d4c70ef631e2c0b42fb","slug":"salaar-why-is-prabhas-avoiding-fan-meets-even-after-the-success-of-film-big-reason-revealed-details-inside-2023-12-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Salaar: 'सलार' की सफलता के बाद भी फैन मीट से क्यों बच रहे प्रभास? सामने आई बड़ी वजह","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Salaar: 'सलार' की सफलता के बाद भी फैन मीट से क्यों बच रहे प्रभास? सामने आई बड़ी वजह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: रुपाली रामा जायसवाल
Updated Thu, 28 Dec 2023 07:21 PM IST
सार
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी प्रभास अभिनीत फिल्म 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। हालांकि, अभिनेता सफलता के बाद भी फैन मीट से क्यों बच रहे हैं, इसके पीछे का कारण सामने आ चुका है।
विज्ञापन
1 of 5
सलार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
प्रशांत नील के निर्देशन में बनी प्रभास अभिनीत फिल्म 'सलार' ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता का परचम लहरा दिया है। फिल्म ने रिलीज के सात दिन में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। साथ ही कमाई का आंकड़ा तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, प्रभास जानबूझकर 'सलार' के प्री-रिलीज प्रमोशन से दूर रहे क्योंकि इससे 'आदिपुरुष 'को कोई फायदा नहीं हुआ था। उम्मीद थी कि 'सलार' की सफलता के बाद प्रभास अपने प्रशंसकों के साथ जश्न में शामिल होंगे, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका है।
2 of 5
सलार
- फोटो : सोशल मीडिया
'सलार: पार्ट 1- सीजफायर' को सफल घोषित कर दिया गया है। प्रचार निचले स्तर पर रहा था, बाजवूद इसके मूवी ने सफलता के झंडे गाड़ दिए हैं। ऐसे में हर किसी के जहन में यह सवाल उठ रहा है कि प्रभास कहां हैं? और वह अपने फैंस के साथ सफलता का जश्न क्यों नहीं मना रहे हैं? पहले कहा जा रहा था कि प्रभास ने फिल्म के लिए कोई भी प्री-रिलीज प्रचार और मार्केटिंग नहीं करने का फैसला किया है, क्योंकि इससे इस वर्ष उनकी पिछली रिलीज 'आदिपुरुष' को किसी भी तरह से कोई फायदा नहीं हुआ था।
3 of 5
सलार
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
एक मीडिया रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से कहा गया है, 'योजना यह थी कि वह सलार की रिलीज के बाद अपने आत्म-निर्वासन से बाहर आ जाएंगे, बशर्ते फिल्म अच्छी चले। अब जब सलार काफी अच्छी हिट है, तो हैदराबाद में हर कोई सोच रहा है कि वह अपने प्रशंसकों और मीडिया के साथ बातचीत करने के लिए बाहर क्यों नहीं आ रहे हैं।'
एक अन्य थ्योरी जो चल रही है वह यह है कि प्रभास उतने बेहतरीन शारीरिक आकार में नहीं हैं, जितना वह फिल्म में नजर आ रहे हैं। सूत्र ने आगे कहा, 'हम कहेंगे कि सलार में प्रभास को ग्रीक गॉड की तरह दिखाने के लिए बहुत सारे तकनीकी हस्तक्षेप किए गए हैं। मुझे डर है कि वास्तविकता यह है कि दर्शकों ने स्क्रीन पर जो देखा है, वह उस पर खरा नहीं उतर पाएंगे।'
'सलार' की बात करें तो इसमें प्रभास के अलावा पृथ्वीराज सुकुमारन, श्रुति हसन, जगपति बाबू, ईश्वरी राव, श्रिया रेड्डी, रामचंद्रन राजू और ब्रह्मा जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कहानी पर्शियन सुल्तान के इर्द गिर्द घूमती है, जिसका किरदार पृथ्वीराज सुकुमारन ने निभाया है। मूवी में प्रभास और पृथ्वीराज बेहद अच्छे दोस्त होते हैं, लेकिन बाद में यह दोस्ती दुश्मनी में तब्दील हो जाती है। मूवी, भारतीय सहित विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।