फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ram Gopal Varma: राम गोपाल वर्मा के सिर पर रखा गया एक करोड़ का इनाम, निर्देशक ने पुलिस में दर्ज की शिकायत

Thu, 28 Dec 2023 09:21 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 28 Dec 2023 09:21 AM IST
विज्ञापन
Ram Gopal varma Filed Complaint against Kolikapudi Srinivasa Rao for offering Rs 1 crore bounty on his head
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

मशहूर फिल्मकार राम गोपाल वर्मा इन दिनों सुर्खियों में हैं। फिल्म व्यूहम की वजह से हाल ही में एक्टिविस्ट कोलिकापुडी श्रीनिवास राव ने उनके सिर पर एक करोड़ रुपये का इनाम रखने की पेशकश की, जिसके बाद निर्देशक ने इसकी शिकायत पुलिस में कर दी है। मंगलवार यानी 26 दिसंबर को ऑनलाइन शिकायक दर्ज कराने के बाद उन्होंने 27 दिसंबर को व्यक्तिगत रूप से विजयवाड़ा में पुलिस महानिदेशक कार्यालय में पहुंचकर शिकायत की।


Box Office Collection Report: वीकडेज में डंकी की पकड़ बरकरार, जानें सलार समेत अन्य फिल्मों का हाल

Ram Gopal varma Filed Complaint against Kolikapudi Srinivasa Rao for offering Rs 1 crore bounty on his head
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

निर्देशक ने इस बात की जानकारी खुद ही सोशल मीडिया के जरिए दी। उन्होंने अपने एक्स अकाउंट से एक वीडियो साझा किया है, जिसमें राव, निर्देशक की फिल्म व्यूहम की आलोचना करते हुए उनके सिर पर एक करोड़ का इनाम रखने की बात करते नजर आ रहे हैं। इस पोस्ट में उन्होंने आंध्र प्रदेश की पुलिस को भी टैग किया और अनुरोध किया कि वे इसे ऑनलाइन शिकायत के रूप में लें। 

Ram Gopal varma Filed Complaint against Kolikapudi Srinivasa Rao for offering Rs 1 crore bounty on his head
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने लिखा, ''कोलिकापुडी श्रीनिवासराव ने मुझे मारने के लिए एक करोड़ रुपये की सुपारी दी थी और चैनल के एंकर ने बड़ी चलाकी से उसकी सहायता की। इन्होंने मिलकर तीन बार मेरी हत्या की सुपारी दी।" बुधवार को एक अन्य पोस्ट में उन्होंने तस्वीर साझा कर जानकारी दी है कि उन्होंने आधिकारिक तौर पर श्रीनिवास राव, एंकर और चैनल के मालिक के खिलाफ पुलिस शिकायत की है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Gopal varma Filed Complaint against Kolikapudi Srinivasa Rao for offering Rs 1 crore bounty on his head
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

अमरावती ज्वाइंट एक्शन कमेटी (जेएसी) के नेता श्रीनिवास राव ने आगामी फिल्म व्यूहम के लिए वर्मा पर हमला करने को लेकर इमाम की पेशकश की थी। ऐसा कहा जाता है कि यह फिल्म पूर्व (अविभाजित) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस. राजशेखर रेड्डी के निधन के आसपास की स्थितियों के बारे में है।

विज्ञापन
Ram Gopal varma Filed Complaint against Kolikapudi Srinivasa Rao for offering Rs 1 crore bounty on his head
राम गोपाल वर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

टीडीपी ने विवादास्पद फिल्म में नायडू की छवि को खराब करने के प्रयासों का आरोप लगाते हुए व्यूहम को लेकर तेलंगाना उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की है। यह फिल्म 29 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।
Year Ender 2023: मूवी नंबर वन बनी फिल्म ने की लागत पर 16 गुना कमाई, हाइप के बावजूद हिट होने से चूकी ये फिल्में

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed