राम चरण और कियारा आडवाणी की फिल्म गेम चेंजर का फैंस को लंबे समय से इंतजार है। इसका निर्देशन एस शंकर कर रहे हैं। इस बीच फिल्म को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। 'गेम चेंजर' के निर्माता श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने हाल ही में एक घोषणा की, जिससे इंडस्ट्री में हलचल पैदा हो गई है।
Mission Raniganj Trailer: मिशन रानीगंज का ट्रेलर जारी, जसवंत गिल की दिलेरी को उकेरते नजर आए अक्षय
2 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, कुछ प्रमुख कलाकारों की अनुपलब्धता का हवाला देते हुए फिल्म के सितंबर का शूटिंग शेड्यूल रद्द कर दिया गया है। बता दें कि मनोरंजन की दुनिया में कलाकारों के शेड्यूल अक्सर व्यस्त रहते हैं। इस वजह से अब इसे अक्टूबर के दूसरे सप्ताह तक स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।
3 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
सोशल मीडिया पर निर्माताओं ने इसकी जानकारी देते हुए साझा किया, " गेम चेंजर का सितंबर शेड्यूल केवल कुछ कलाकारों की अनुपलब्धता के कारण रद्द कर दिया गया है। शूटिंग अक्टूबर के दूसरे सप्ताह में फिर से शुरू होगी।''
King Of Kotha: ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है दुलकर सलमान की 'किंग ऑफ कोठा', जानिए कहां देखने को मिलेगी फिल्म
4 of 5
कमल हासन, एस शंकर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
गौरतलब है कि 'गेम चेंजर' के निर्देशक एस. शंकर इस समय दो फिल्में एक साथ बना रहे हैं। गेम चेंजर के अलावा वह कमल हासन अभिनीत फिल्म इंडियन 2 पर भी जोर शोर से काम कर रहे हैं। एक ओर जहां 'गेम चेंजर' बिल्कुल नई फिल्म है। वहीं, इंडियन 2 साल 1996 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म इंडियन का सीक्वल है। फिल्म में सिद्धार्थ, काजल अग्रवाल, रकुल प्रीत सिंह, प्रिया भवानी शंकर, कालिदास जयराम, गुलशन ग्रोवर, नेदुमुदी वेणु, विवेक, समुथिरकानी, बॉबी सिम्हा, गुरु सोमसुंदरम, दिल्ली गणेश, जयप्रकाश, मनोबाला, वेनेला सहित कई सितारे शामिल हैं।
5 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : सोशल मीडिया
वहीं, गेम चेंजर में राम चरण और कियारा आडवाणी के साथ जयराम, अंजलि, नासर, सुनील और एसजे सूर्या जैसे कलाकार भी दिखेंगे। माना जा रहा है कि यह राजनीतिक थ्रिलर में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार करेगी। आरआरआर के बाद से राम चरण के फैंस इस फिल्म को लेकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं।
Marvel Upcoming Movies: एमसीयू की दिशा बदल देंगी ये 10 नई फिल्में, जानिए इनके किरदारों और कहानियों के बारे में